Advertisment

Akhilesh Yadav Allegation: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, BJP करवाएगी पूजा पाल की हत्या और जेल हमें जाना पड़ेगा

Akhilesh Yadav Allegation: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश

author-image
anurag dubey
Akhilesh Yadav Allegation: अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, BJP करवाएगी पूजा पाल की हत्या और जेल हमें जाना पड़ेगा

हाइलाइट्स 

  • बीजेपी करवा सकती है पूजा पाल की हत्या
  • अखिलेश बोले- जेल हमें जाना पड़ेगा
  • इस मामले में सपा नेताओं को फंसाया जा सकता है
Advertisment

Akhilesh Yadav Allegation: सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) की जान को खतरा है। अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा साजिश कर सकती है और इस मामले में सपा नेताओं को फंसाया जा सकता है।

अखिलेश यादव का बड़ा आरोप

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भाजपा (BJP) पर गंभीर आरोप लगाया है। अखिलेश ने कहा कि विधायक पूजा पाल (Pooja Pal) की जान को खतरा है और इसके पीछे भाजपा का हाथ हो सकता है। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया, “भाजपा वाले पूजा पाल को मार देंगे और जेल हम लोगों को जाना पड़ेगा।” उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: UP NEWS: हिरासत से भाग रहा था पत्नी को जलाने वाला पति, पुलिस ने पैर में गोली मारकर ऐसे रोका.!

Advertisment

केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र

सपा (SP) अध्यक्ष ने यूपी सरकार (UP Government) पर अविश्वास जताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री (Union Home Minister) को एक पत्र भी भेजा है। इस पत्र में उन्होंने मांग की है कि पूजा पाल (Pooja Pal) की सुरक्षा को लेकर तत्काल कदम उठाए जाएं और मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए।

क्या थी विवाद की जड़

यह विवाद तब और बढ़ गया जब पूजा पाल (Pooja Pal) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर आरोप लगाए और इसके बाद उन्हें समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) से बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद से ही इस मामले पर सियासत तेज हो गई है। भाजपा (BJP) और सपा (SP) आमने-सामने आ गए हैं और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।

भाजपा ने क्या कहा 

हालांकि भाजपा (BJP) की ओर से इस आरोप पर अब तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का यह बयान जनता को गुमराह करने और सियासी फायदे के लिए दिया गया है। इस पूरे विवाद ने उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। सपा (SP) लगातार भाजपा (BJP) पर हमला कर रही है जबकि भाजपा इसे सपा की सियासी रणनीति बता रही है।

Advertisment

Airtel Network Down: एयरटेल फिर हुआ डाउन? बेंगलुरु समेत कई शहरों के यूजर्स हुए परेशान, सोशल मीडिया पर बढ़ी नाराजगी

Airtel Network Down: देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल (Airtel) का नेटवर्क एक बार फिर ठप हो गया है। बेंगलुरु (Bengaluru), चेन्नई (Chennai), हैदराबाद (Hyderabad), कोलकाता (Kolkata) और कई अन्य शहरों में हजारों यूजर्स ने कॉल और इंटरनेट बंद होने की शिकायत की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

अखिलेश यादव आरोप (Akhilesh Yadav Allegation) भाजपा और पूजा पाल विवाद (BJP Pooja Pal Controversy) समाजवादी पार्टी और भाजपा टकराव (Samajwadi Party BJP Clash) पूजा पाल सुरक्षा खतरा (Pooja Pal Security Threat) यूपी राजनीति विवाद (UP Politics Controversy) अखिलेश यादव पत्र केंद्रीय गृहमंत्री (Akhilesh Yadav Letter Union Home Minister)
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें