Advertisment

आज का मुद्दा: 'आधी आबादी' पूरी सियासत! महिला वोटर्स को लुभाने की रेस में कौन मारेगा बाजी?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मामा और भैया वाली छवि गढ़ने में इस वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस ला रही 'नारी सम्मान योजना'।

author-image
Bansal News
आज का मुद्दा: 'आधी आबादी' पूरी सियासत! महिला वोटर्स को लुभाने की रेस में कौन मारेगा बाजी?

भोपाल। AJJ KA MUDDA आधी आबादी.. ये वो वर्ग है, जिसका हर चुनाव में रोल अहम होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मामा और भैया वाली छवि गढ़ने में इस वर्ग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सीएम शिवराज ने भी विधानसभा चुनाव से पहले लाडली बहना योजना लाकर मास्टरस्ट्रोक चल दिया है और ये बात अब कांग्रेस भी समझ रही है। इस कड़ी में कांग्रेस 'नारी सम्मान योजना' लॉन्च करने जा रही है, ताकि आधी आबादी को साधा जा सके।

Advertisment

यह भी पढ़ें- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बुक कराया दिग्विजय सिंह और कमलनाथ का टिकट, भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कही यह बात

बहिना बनाम नारी की लड़ाई

चुनावी साल में बीजेपी और कांग्रेस दोनों मध्यप्रदेश में महिलाओं को साधने में लगे हैं। इसकी शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 'लाडली बहना योजना' को लॉन्च करके की, लेकिन अब इस योजना की काट निकालने के लिए पीसीसी चीफ कमलनाथ 9 मई से छिंदवाड़ा में 'नारी सम्मान योजना' लॉन्च करने जा रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में उसकी सरकार बनने जा रही है और वो मध्य प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए महीने देगी।

यह भी पढ़ें- CID TI सिद्धार्थ प्रियदर्शन सस्पेंड, MP की राजधानी भोपाल में की थी गुंडागर्दी, देखें वीडियो

Advertisment

लाडली बहना योजना बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है। यही वजह है कि, कांग्रेस की बेचैनी बढ़ी हुई है, वो भी हर हाल में इस वर्ग को साधना चाह रही है। हालांकि, बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस की योजना वर्चुअल है और ये बीजेी की एक्चुळ से मुकाबला नहीं कर पाएगी।

यह सियासी जंग क्यों अहम

मध्यप्रदेश में आधी आबादी को साधने छिड़ी सियासी जंग क्यों अहम है अब इन आंकड़ों से समझ लीजिए..। कुल 5 करोड़ 39 लाख 85 हजार 876 वोटर्स हैं। मध्यप्रदेश में महिला वोटर्स 48 फीसदी हैं, वहीं महिला वोटर्स की संख्या 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 है। साल 2018 में बीजेपी ने 23, कांग्रेस ने 28 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया था। उपचुनाव के बाद महिला विधायकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई। साल 2018 में महिला ने 73.86% वोट किया, जबकि साल 2013 में 70.11% वोट किया था। 53 में से 41 जिलों में महिला वोटर्स की संख्या बढ़ीं है। अपडेटेड वोटर लिस्ट में महिलाओं की संख्या 7.7 लाख बढ़ी है। और यही वजह है कि राजनीतिक दल महिला मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, अब देखना होगा इस रेस में कौन बाजी मारता है।

यह भी पढ़ें- MP Crime News: मुरैना में फिर गोली मारकर हत्या, जबलपुर में मारा धारदार हथियार, मौत

Advertisment
Today's issue MP Congress bjp Bansal News AAJ KA MUDDA
Advertisment
चैनल से जुड़ें