Advertisment

Ajay Devgn: डिजिटल मीडिया को ‘ एक हद तक नियमित’ किए जाने की जरूरत, पूर्ण स्वतंत्रता से लोग माध्यम का गलत फायदा उठाएंगे- देवगन

author-image
Bansal News
Maidaan: जून 2022 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी अजय देवगन की फिल्म, भारतीय फुटबॉल के किरदार में नजर आएंगे हीरो

मुंबई। बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता अजय देवन ने बृहस्पतिवार को कहा कि डिजिटल मीडिया को ‘ एक हद तक नियमित’ किए जाने की जरूरत है, क्योंकि पूर्ण स्वतंत्रता से लोग माध्यम का गलत फायदा उठाएंगे। केंद्र ने 25 फरवरी को ओटीटी (ओवर द टॉप- ऑनलाइन) मंचों और डिजिटल समाचार मीडिया के लिए नए नियम अधिसूचित किए थे, जिसके तहत उनके लिए जरूरी है कि वे अपना ब्यौरा सार्वजनिक करें और शिकायत निवारण प्रणाली स्थापित करें।

Advertisment

देवगन डिजिटल माध्यम पर अपनी फिल्म ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ को रिलीज़ करने की तैयारी कर रहे हैं और ‘रूद्र- द एज ऑफ डार्कनेस’ नाम की सीरीज़ के जरिए ऑनलाइन माध्यम में कदम रखने जा रहे हैं। उनका मानना है कि नियमन गलत दिशा में उठाया गया कदम नहीं है।

देवगन ने एक समूह साक्षात्कार में कहा, “ यह एक हद तक चिंता का विषय है। एक हद तक इसे नियमित किए जाने की जरूरत है लेकिन हमें पीछे नहीं लौटना चाहिए। नियमन सही होने चाहिए। डर यह नहीं है कि इसका नियमन हो रहा है। डर यह है कि नियमन क्या हैं।”

देवगन ने कहा कि, किसी भी तरह की अवांछित सामग्री को नियंत्रित करने के लिए नियमन होना चाहिए लेकिन इस पर अधिक स्पष्टता की जरूरत है ऑनलाइन माध्यम पर क्या समस्याग्रस्त हो सकता है।

Advertisment

अभिनेता ने कहा, “ अगर हम किसी चीज़ को नियमित नहीं करते हैं तो लोग उसका फायदा उठाते हैं। चार लोग उसका फायदा उठाएंगे तो पूरे उद्योग का नाम खराब होगा। अगर आप इसे नियमित नहीं करेंगे तो लोग इसपर अश्लील फिल्में डालना शुरू कर देंगे। इसलिए नियमन जरूरी है लेकिन एक रेखा खींची जानी चाहिए।”

मनोरंजन हिंदी समाचार मनोरंजन समाचार हिंदी मनोरंजन समाचार मनोरंजन खबर बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर आज के मनोरंजन समाचार viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's Hindi news today's entertainment latest news in Hindi today's entertainment latest news today's entertainment latest Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news news updates in Hindi news updates latest news of entertainment latest news latest Bansal News hindi news update entertainment world news in Hindi entertainment world news entertainment world latest news in Hindi entertainment world latest news entertainment world Hindi news entertainment world breaking news in Hindi entertainment world breaking news entertainment world entertainment viral news in Hindi entertainment viral news entertainment viral Hindi means entertainment news in hindi Entertainment News entertainment latest Hindi news entertainment hot topic in Hindi entertainment hot topic Entertainment Hindi News entertainment Hindi hot topic entertainment duniya entertainment breaking news in Hindi entertainment breaking news entertainment breaking Hindi news Breaking News Bhuj: The Pride of India Bhuj The Pride of India news bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news Ajay Devgn updates Ajay Devgn upcomming movie Ajay Devgn news Ajay Devgn new movie Ajay Devgn movie name Ajay Devgn latest news Ajay Devgn breaking news ajay devgn #ajay devgan
Advertisment
चैनल से जुड़ें