Advertisment

World Bank के 14वें अध्यक्ष बने भारतीय मूल के अजय बंगा, 2 जून को संभालेंगे कार्यभार

विदेश में भारतीयों ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है। जी हां भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक World Bank का अगला अध्यक्ष बनाया गया है। जिसकी पुष्टि वर्ल्ड बैंक ने बुधवार को की।

author-image
Preeti Dwivedi
World Bank के 14वें अध्यक्ष बने भारतीय मूल के अजय बंगा, 2 जून को संभालेंगे कार्यभार

World Bank: विदेश में भारतीयों ने एक बार फिर अपनी छाप छोड़ी है। जी हां भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक का अगला अध्यक्ष बनाया गया है। जिसकी पुष्टि वर्ल्ड बैंक ने बुधवार को की। बैंक के अनुसार अंजय बंगा संस्थान के अगले अध्यक्ष होंगे। आपको बता दें इनके लिए राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नॉमिनेट किया गया था।

Advertisment

14 वें अध्यक्ष होंगे अजय — World Bank:
आपको बता दें वर्ल्ड बैंक के अनुसार अजय बंगा बैंक के 14 वे अध्यक्ष होंगे। इनका चयन बैंक के कार्यकारी निदेशकों द्वारा किया गया है। इसके बाद 2 जून, 2023 से वे अपना पदभार ग्रहण करेंगे। आपको बता दें इसके बाद आने वाले 5 सालों तक वे ही इस पद का कार्यभार संभालेंगे। फिलहाल वर्तमान में वर्ल्ड बैंक के मौजूदा प्रेसिडेंट डेविड हैं। जिनके बाद अजय ये पदभार संभालेंगे।

राष्ट्रपति जो बाइडन ने किया था नॉमिनेट — World Bank:

बता दें वर्तमान अध्यक्ष डेविड द्वारा तय समय से पहले ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद नए अध्यक्ष की तलाश की जा रही थी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडे द्वारा 23 फरवरी को इनके नाम को नॉमिनेट किया गया था। World Bank: आपको बता दें मशहूर क्रेडिट कंपनी मास्टरकार्ड Master Card के सीईओ रह चुके हैं। अजय बंगा इंडो-अमेरिकन हैं। 63 वर्षीय बंगा फिलहाल इक्विटी फर्म जनरल अटलांटिक के वाइस चेयरमैन के रूप में काम कर रहे हैं।

इन देशों का मिला था समर्थन — World Bank:
आपको बता दें अजय बंगा को वर्ल्ड बैंक के अगले अध्यक्ष पद के लिए 14 देशों का समर्थन मिला है। जिसमें जर्मनी, जापान फ्रांस, इटली, बांग्लादेश, कोटे डी आइवर, कोलंबिया, मिस्र, घाना, केन्या, सऊदी अरब, कोरिया गणराज्य और संयुक्त राष्ट्र देश शामिल हैं।

Advertisment
International News world bank ajay banga world bank president ajay-banga
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें