/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/nkjoj-2025-11-03T132320.472.webp)
Aaj Ka Rashifal 4 Nov 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 4 नवंबर 2025 मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ।
धनु राशि दैनिक राशिफल
धनु राशि वाले आज अपनी बातों को दूसरों से साझा करने से बचें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जो मन को खुशी देगी। नौकरी और व्यापार में सुधार होगा लेकिन विवादों से दूर रहें। विदेश से जुड़ी संभावनाएं बन सकती हैं। घर में संपत्ति विवाद की स्थिति बन सकती है। लॉफिंग बुद्ध की मूर्ति घर में रखने से समृद्धि आएगी। शुभ अंक 2 और रंग हरा रहेगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। सुख-सुविधाओं में कमी आ सकती है, लेकिन कोर्ट केस में जीत संभव है। किसी आनंददायक यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं और कला या अभिनय क्षेत्र में सफलता मिलेगी। विष्णुसहस्रनाम का जाप करना शुभ रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शुभ अंक 5 और रंग पीला रहेगा।
कुम्भ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि के जातक आज भोग-विलास में समय बिताएंगे। उधार दिया धन लौटने में दिक्कत हो सकती है, इसलिए सोच-समझकर निर्णय लें। कारोबार में मुनाफा होगा लेकिन तनाव सेहत को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। हनुमान जी की पूजा करें। शुभ अंक 5 और रंग पीला रहेगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण रह सकता है। सोच-समझकर ही कोई बड़ा फैसला लें। बच्चों से जुड़ी बातों से तनाव बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में तनाव रहेगा लेकिन परिवार आपका साथ देगा। नौकरी में बदलाव की संभावना है। बहते जल में तांबे की वस्तु प्रवाहित करना शुभ रहेगा। शुभ अंक 7 और रंग गुलाबी रहेगा।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें