/bansal-news/media/post_attachments/PRD_BansalNews/Aaj-ka-Rashifal-2-Nov-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-astro-hindi-news.webp)
Aaj Ka Rashifal 2 Nov 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: 2 नवंबर 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।
जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु, मकर, कुंभ, मीन राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .
धनु राशि दैनिक राशिफल November 2, 2025
धनु राशि वालों को व्यवहार में बदलाव लाना होगा। संयम से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। दिया गया कर्ज़ वापस लिया जा सकता है। नई जगह इंवेस्टमेंट के लिए सेविंग पर ध्यान देना होगा।
दिन के बाद परिवार को कोई ख़ुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ खास होगी। मंगेतर से बहुत-सी ख़ुशियाँ पाएंगे। कार्यक्षेत्र में कई काम अधूरे छोड़े हैं वे पूरे होंगे। खाली समय में ऑफिस का पूरा कर पाएंगे। विवाहितों के लिए दिन खास रहेगा। आपको प्रेम की गहराई का अनुभव करेंगे। भविष्य की प्लानिंग के लिए दिन उपयुक्त है। आराम में समय बीतेगा।
रविवार को ज्योतिषीय उपाय में आपको क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों को दिन परेशानी में बीत सकता है। उन्हें हल करने के लिए होशियारी, से काम लें। फिजूदखर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। जीवनसाथी की सहायता करेंगे। लव लाइ अच्छी होगी। लोगों से संपर्क और काम की शैली लोगों को प्रभावित करेगी। ज्योतिषी उपाय में आपको खीर का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।
कुम्भ राशि दैनिक राशिफल
कुंभ राशि वालों को अपनी एनर्जी अच्छे काम में लगानी चाहिए। पैसे की अहमियत आपको समझनी होगी। आपके द्वारा बचाया गया धन आपके भविष्य में काम आएगा। जो आपको बड़ी मुश्किल से निकल सकते हैं। घरेलू ज़िन्दगी में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शाम के लिए कोई ख़ास योजना बनाने की कोशिश कर सकते हैं। फालतू लोगों से उलझने से मूड खराब होगा। थोड़ी-सी कोशिश से आपका वैवाहिक जीवन खास बन सकता है। आपको किसी से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दिन की थकावट दूर होगी। ज्योतिषीय उपाय में बेडरूम की दक्षिण दीवार पर ज़ीरो वाट का लाल बल्ब जलाने से लाभ होगा।
मीन राशि दैनिक राशिफल
झगड़ालू व्यक्ति से वाद विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। संभव हो तो इससे बचने की सलाह आपको दी जा रही है। बुरे दौर में जोड़ा गया पैसा आपके काम आएग। हालांकि आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। भावनात्मक तौर पर ख़तरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। आपके प्रिय आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी से किसी चीजा को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। माता-पिता का ध्यान रखेंगे। ज्योतिषीय उपाय में आपको काला सुरमा वीरान स्थान में दबाने से स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़ें:
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें