Advertisment

Air Service Bilaspur: बिलासपुर से दिल्ली के लिए 1 मार्च से शुरू होगी विमान सेवा

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत Air Service Bilaspur बिलासपुर से एयरलाईन सेवा शुरू करने के लिए की गई लगातार पहल के परिणाम स्वरूप बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए 1 मार्च से विमान सेवा शुरू होगी।

author-image
Bansal News
प्रदेश के सभी जिला चिकित्सालय बनेंगे सर्व सुविधा संपन्न, 15 दिनों के भीतर योजना तैयार करने के निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत Air Service Bilaspur बिलासपुर से एयरलाईन सेवा शुरू करने के लिए की गई लगातार पहल के परिणाम स्वरूप बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए 1 मार्च से विमान सेवा शुरू होगी।

Advertisment

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 फरवरी को अपने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात कर बिलासपुर से दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता जैसे महानगरों से एयर कनेक्टीविटी की अनुमति देने का आग्रह किया था। जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने बिलासपुर से दिल्ली के लिए तत्काल एयर इंडिया की फ्लाइट शुरू करने की घोषणा की थी।

प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी

बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएंगी। पहली फ्लाईट दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी। (दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर (1520-1545)-प्रयागराज-दिल्ली)।

दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी (दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर (1600-1630)-जबलपुर-दिल्ली)। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है।

Advertisment

आवश्यक कार्यवाही के निर्देश 
इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देशों के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही इस पर कार्यवाही करते हुए अनुमति जारी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने पुरी से मुलाकात के दौरान रायपुर में कार्गो हब की सुविधा विकसित करने का अनुरोध भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने एवं जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था।

अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया
मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री को बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के अंचल की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास में सहायता मिलेगी, वहीं जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अब तक बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 45 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है, जिसमें से 21 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं।

Advertisment
start mp news in hindi MP Breaking News March 1 latest mp news in hindi delhi CG Breaking News Breaking News bilaspur bansalnews Bansal News MP CG bansal mp today news bansal mp news Bansal Group bansal bhopal news Air Service Bilaspur Air service
Advertisment
चैनल से जुड़ें