Advertisment

Air Pollution: राजधानी में प्रदूषण होगा कम! 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान का दूसरा चरण शुरू

Air Pollution: राजधानी में प्रदूषण होगा कम! 'रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ' अभियान का दूसरा चरण शुरू Air Pollution: There will be less pollution in the capital! Second phase of 'Red Light On, Gaadi Off' campaign begins

author-image
Bansal News
Air Pollution: देश में प्रदूषण स्तर में आएगी कमी! 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम' शुरू

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लक्ष्य से दिल्ली सरकार ने शुक्रवार से शहर के 100 क्रांसिंग पर ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय आज आईटीओ क्रासिंग पर पहुंचे और लोगों से इस अभियान में साथ देने और प्रदूषण से निपटने में मददगार बनने की अपील की।

Advertisment

यह अभियान 18 अक्टूबर से शुरू हुआ था और 18 नवंबर को समाप्त होना था, लेकिन शहर में वायु प्रदूषण के स्तर को देखते हुए सरकार ने शुक्रवार से इसके दूसरे चरण की शुरुआत का फैसला लिया। राय ने कहा कि विभिन्न अनुसंधानों में यह बात सामने आयी है कि दिल्ली में 30 फीसदी प्रदूषण आंतरिक स्रोतों से होता है और वाहनों से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी इसमें सबसे ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि रोजाना एक व्यक्ति औसतन दिन भर में यातायात जाम और क्रासिंग आदि पर 20 से 25 मिनट तक ईंधन जलाता है। आईटीओ क्रांसिग (चौराहे) पर पत्रकारों से बातचीत में राय ने कहा, ‘‘‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान का मुख्य लक्ष्य शहर में वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करना है। हमने इस अभियान को 15 दिन और, तीन दिसंबर तक जारी रखने का फैसला लिया है।’’

supreme court on delhi pollution pollution level in delhi pollution in delhi Pollution new delhi's air pollution new delhi air pollution New Delhi delhi pollution today delhi pollution solution delhi pollution news delhi pollution 2019 delhi pollution Delhi News delhi ncr pollution delhi aqi Delhi Air Quality delhi air pollution levels delhi air pollution latest news Delhi AIR Pollution delhi air pollution in delhi today Air Pollution in Delhi air pollution delhi Air Pollution
Advertisment
चैनल से जुड़ें