Advertisment

Air Pollution: गोपाल राय ने खुले में कचरा जलाने के खिलाफ शुरू किया अभियान

Air Pollution: गोपाल राय ने खुले में कचरा जलाने के खिलाफ शुरू किया अभियान Air Pollution: Gopal Rai started campaign against open burning of garbage

author-image
Bansal News
Air Pollution: देश में प्रदूषण स्तर में आएगी कमी! 'राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम' शुरू

नई दिल्ली। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को गाजीपुर लैंडफिल स्थल का निरीक्षण कर खुले में कचरे और जैव ईंधन को जलाने के खिलाफ एक महीना लंबा अभियान शुरू करते हुए पूर्वी दिल्ली नगर निगम (ईडीएमसी) के अधिकारियों को आग नियंत्रण योजना तैयार करने का निर्देश दिया। सरकार गाजीपुर लैंडफिल (कचरा निपटान स्थल) में ‘पुराने कचरे’ के संसाधित होने की ‘धीमी गति’ की समीक्षा करेगी। मंत्री ने कहा कि ढाई वर्ष में सिर्फ पांच फीसदी कचरे को संसाधित किया गया है।

Advertisment

राय ने संवाददाताओं से कहा कि खुले में कचरे और जैव ईंधन को जलाने से रोकने के लिए अभियान की शुरुआत की गई है ताकि दिल्ली के भीतर के प्रदूषण के कारकों को कम किया जा सके। इस अभियान में डीपीसीसी, नगर निगम, राजस्व विभाग, दिल्ली विकास प्राधिकरण, विकास विभाग समेत कई विभाग शामिल हैं। मंत्री ने बताया कि कुल 550 गश्त टीमों को तैनात किया गया है, जिनमें से 246 को रात में तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि धूल के खिलाफ दूसरे चरण का अभियान 12 नवंबर से 12 दिसंबर तक चलेगा।

राय ने कहा कि ईडीएमसी के अधिकारियों के गाजीपुर लैंडफिल स्थल पर आग को नियंत्रित करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं क्योंकि यहां ‘कई दिनों तक आग लगी रहती है और वायु प्रदूषण होता रहता है।’ उन्होंने कहा कि दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की हालिया रिपोर्ट के अनुसार ढाई साल में यहां केवल पांच प्रतिशत पुराने कचरे को संसाधित किया जा सका। मंत्री ने कहा कि इस दर से कार्य को पूरा करना मुश्किल है। ऐसा बताया गया कि इसे पूरा करने में 13 साल लगेंगे। यह बहुत धीमी गति है। इसके लिए ईडीएमसी को कार्य योजना तैयार करने की जरूरत है। राज्य सरकार भी इसके पीछे की वजह की समीक्षा करेगी।

दिल्ली- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बृहस्पतिवार को प्रदूषण युक्त कोहरे की परत छाने से छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को सूर्य के दर्शन आंशिक रूप से ही हो पाए। शहर में मौसम संबंधी प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण एक बार फिर वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गई। विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र (सीएसई) ने कहा कि कोहरा एक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति है।

Advertisment

सीएसई की कार्यकारी निदेशक (अनुसंधान) अनुमिता रॉयचौधरी ने कहा, ‘‘इस गंभीर स्थिति से निपटने के लिए उन मोर्चों पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है, जिससे प्रदूषण अधिक फैलता है जैसे वाहनों से, कुछ उद्योगों से, अपशिष्ट जलाने से....। वहीं, भवन निर्माण, सड़क जैसे धूल फैलाने वाले स्रोतों पर तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है।’’

what is pollution what is air pollution what causes air pollution water pollution solution to air pollution pollution level in delhi pollution in delhi pollution (quotation subject) Pollution new delhi's air pollution new delhi air pollution New Delhi indoor air pollution india pollution india air pollution gopal rai on delhi pollution gopal rai on delhi air pollution gopal rai on air pollution gopal rai news gopal rai aap Gopal Rai environment minister gopal rai effects of air pollution delhi pollution solution delhi pollution news Delhi Pollution Control Committee delhi pollution 2019 delhi pollution delhi ncr pollution delhi ncr air pollution Delhi Air Quality Index Delhi Air Quality delhi air pollution levels delhi air pollution latest news Delhi AIR Pollution delhi causes of air pollution Air Pollution in India Air Pollution in Delhi air pollution for kids air pollution effects air pollution delhi air pollution causes effects and solutions air pollution (disease cause) Air Pollution aap gopal rai
Advertisment
चैनल से जुड़ें