Advertisment

Air India Flight Man Urinates on woman: फ्लाइट में नशे में धुत शख्स ने महिला पर की पेशाब ! 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की सिफारिश

एयर इंडिया की अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत एक शख्स ने एक 70 वर्षीय महिला पर पेशाब कर दिया। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

author-image
Bansal News
Air India Flight Man Urinates on woman: फ्लाइट में नशे में धुत शख्स ने महिला पर की पेशाब ! 'नो-फ्लाई लिस्ट' में डालने की सिफारिश

Air India Flight Man Urinates on woman: इस वक्त की चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है जहां पर एयर इंडिया की अमेरिका से दिल्ली आ रही फ्लाइट में नशे में धुत एक शख्स ने एक 70 वर्षीय महिला पर पेशाब कर दिया। जिसकी शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

Advertisment

जानें कब का मामला

आपको  बताते चलें कि, यह घटना 26 नवंबर, 2022 की बताई जा रही है जो अमेरिका से दिल्ली जा रही थी उसी दौरान एयर इंडिया के बिजनेस क्लास में एक महिला सह-यात्री पर नशे में धुत एक पुरुष यात्री ने पेशाब कर दिया. एयर इंडिया ने 26 नवंबर को हुई घटना के संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। बताया कि ये घटना तब हुई जब विमान जेएफके (US) से दिल्ली जा रहा था। बताया जा रहा है कि, बुजुर्ग महिला ने इस बारे में केबिन क्रू को बताया, इसके बावजूद उस शख्स को पकड़ा नहीं गया और वो आसानी से एयरपोर्ट से चला गया. इतना ही नहीं, सूत्रों के मुताबिक, मामले की जांच भी तब शुरू हुई है।

पत्र ने न्याय मिलने की लगाई गुहार

यहां पर बुजुर्ग महिला ने अपने पत्र में लिखा है कि केबिन क्रू इस तरह की दर्दनाक और संवेदनशील स्थिति से निपटने के लिए सक्रिय नहीं था जहां पर अपनी गुहार में कहा कि, मुझे क्रू से जवाब पाने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा और इस दौरान मुझे अपनी बातों को खुद ही उनके सामने रखना पड़ा। यह घटना संवेदनशील रही है।

एयर इंडिया फ्लाइट न्यूज एयर इंडिया न्यूज एयर इंडिया Man pees on woman in flight DGCA on air india flight incident Air India news Air India Flight news Air India Flight Man Urinates on woman air india
Advertisment
चैनल से जुड़ें