Advertisment

Air India Flight: विमान में अचानक उठा धुआं, चेतावनी के बाद 141 यात्रियों को निकाला बाहर

एअर इंडिया के विमान में धुआं उठने की चेतावनी के बाद 141 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। विमान कंपनी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

author-image
Bansal News
Air India Flight: विमान में अचानक उठा धुआं, चेतावनी के बाद 141 यात्रियों को निकाला बाहर

नई दिल्ली। Air India Flight मस्कट में बुधवार को एअर इंडिया के विमान में धुआं उठने की चेतावनी के बाद 141 यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। विमान कंपनी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

Advertisment

जानें क्या है पूरी घटना

घटना उस समय हुई जब कोच्चि जाने वाला बोइंग 737-800 विमान जमीन पर चल रहा था और धुआं उठने की चेतावनी के बाद ऐहतियात के तौर पर यात्रियों को बाहर निकाल लिया गया। सूत्र ने कहा कि विमान में 141 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। विमान उड़ान संख्या IX 442 का संचालन कर रहा था। एक अधिकारी के अनुसार विमानन नियामक डीजीसीए मामले की जांच करेगा। सूत्र ने कहा कि यात्रियों को मस्कट से कोच्चि लाने ले जाने के लिए वैकल्पिक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Oman muscat Muscat flight fire on plane fire on aircraft air india plane smoke air india express air india
Advertisment
चैनल से जुड़ें