Advertisment

Jammu Heavy Rain: भारी बारिश ने लिया रौद्र बाढ़ का रूप, फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

भारतीय वायुसेना के जवानों ने सोमवार शाम कठुआ जिले की उझ नदी में बाढ़ में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया।

author-image
Bansal News
Jammu Heavy Rain: भारी बारिश ने लिया रौद्र बाढ़ का रूप,  फंसे दो लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर

जम्मू। भारतीय वायुसेना के जवानों ने सोमवार शाम कठुआ जिले की उझ नदी में बाढ़ में फंसे दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Advertisment

बचाव अभियान किया शुरू

उन्होंने बताया कि उझ नदी में दर्जनों जानवरों के साथ दो व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना मिलने के बाद वायुसेना और जिला प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने वायुसेना के हेलिकॉप्टर को इस कार्य में लगाया, जिसके जरिये तेजी से बचाव अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया, हालांकि, जानवर बाढ़ के पानी में बह गए।

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें