Advertisment

अग्निवीर जवान निकाला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड: भोपाल में ज्वेलरी शॉप लूट का पर्दाफाश, जीजा-बहन भी गिरफ्तार

MP News: अग्निवीर जवान निकाला 50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड, भोपाल में ज्वेलरी शॉप लूट का पर्दाफाश, जीजा-बहन भी गिरफ्तार

author-image
BP Shrivastava
MP News

MP News

MP News: भोपाल में ज्वेलरी शॉप से सोने-चांदी के जेवर और कैश लूट का मास्टरमाइंड अग्निवीर ट्रेनी जवान निकला है। जीजा के साथ मिलकर उसने लूट की। लूटे गए गहनों और पैसों से जीजा का कर्ज चुकाने के बाद बाकी पैसों से ऐश करने का प्लान था। गहने और कैश मिलाकर 50 लाख की लूट की गई थी। चार दिन बाद पुलिस ने इस लूट का पर्दाफाश किया है।

Advertisment

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1825217244131103150

पुलिस 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार, 18 अगस्त को अग्निवीर ट्रेनी, उसके जीजा - बहन समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पठानकोट के फतेहगढ़ अग्निवीर ट्रेनी जवान के रूप में पदस्थ है। छुट्‌टी लेकर बहन के घर भोपाल आया (MP News) था।

घटना बागसेवनिया में 13 अगस्त को हुई

घटना बागसेवनिया में मंगलवार, 13 अगस्त रात 10 बजे की है। हेलमेट पहने दो बदमाशों ने दुकानदार को कट्‌टा दिखाकर डराया। चांदी की राखियां, जेवर और कैश लेकर भाग निकले थे। बदमाश 7 मिनट तक दुकान में रहे थे। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी जब्त कर ली (MP News) है।

पुलिस ने 400 से ज्यादा CCTV खंगाले

publive-image

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र के मीडिया को दी जानकारी में बताया कि लूट की जांच 9 टीमें कर रही थीं। घटनास्थल के आसपास 20 किलोमीटर के रास्ते में लगे 400 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा सकी। इसी दौरान उनके और परिजन के मोबाइल फोन सर्विलांस पर डाले गए। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने लूट करने वाले दोनों मुख्य आरोपी जीजा आकाश राय (24), उसके साले आर्मी में अग्निवीर ट्रेनी मोहित सिंह बघेल (19) को गिरफ्तार कर (MP News) लिया।

Advertisment

बहन के घर रहकर रैकी के बाद लूट की

मोहित बघेल ने लूट की साजिश रची थी। वह बहन के घर छुटि्टयां मनाने आया था। जिस जगह लूट की गई, बहन-जीजा इससे करीब 400 मीटर दूरी पर रहते हैं। रात में वॉक करते समय मोहित दुकान की रेकी करता था। उसने यह अनुमान लगा लिया था कि रात 8.30 बजे के बाद दुकान का मालिक अकेला ही रहता है। इसी का फायदा उठाकर उसने लूट की घटना को अंजाम दिया। हालांकि, दोनों आरोपियों का पुराना कोई रिकॉर्ड नहीं है। आकाश बी.कॉम सेकेंड ईयर और मोहित बीए सेकेंड ईयर तक पढ़ा (MP News) है।

लूट में 5 सहयोगियों का भी हाथ

मामले का तीसरा आरोपी विकास राय है, जो मुख्य आरोपी आकाश का भाई है। मूल रूप से सतलापुर (रायसेन) का रहने वाला है। लूटे गए सामान का कुछ हिस्सा उसने अपने पास रखा था। विकास प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। लूट की वारदात में इस्तेमाल बाइक भी इसी की (MP News) थी।

आकाश की बहन और मां भी आरोपी

चौथी आरोपी ब्यूटी पार्लर चलाने वाली मोनिका राय, आकाश की बहन है। 12वीं तक पढ़ी है और दानिश नगर भोपाल में रहती है। लूटे गए माल का कुछ हिस्सा आरोपियों ने उसके घर भी छिपा दिया था। पुलिस ने मोनिका के पति अमित को भी पांचवां आरोपी बनाया है। उसे भी लूट की जानकारी थी। अमित प्राइवेट ऑटो गैस कंपनी में सुपरवाइजर है।

Advertisment

छठवीं आरोपी 46 वर्षीय गायत्री राय, आकाश की मां हैं और सतलापुर की रहने वाली हैं। उन्होंने भी चोरी के माल को अपने पास रखा था। उन्हें भी वारदात की जानकारी थी।

ये भी पढ़ें: Vande Bharat Express: वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री के नाश्ते में निकला कीड़ा, यात्री ने वीडियो बनाकर स्टाफ को बताया

7वें आरोपी ने पिस्टल मुहैया कराई

7वां आरोपी अभय मिश्रा, पनवार (रीवा) का रहने वाला है। वह आरोपी मोहित का दोस्त है। लूट की वारदात में इस्तेमाल पिस्टल को उसी ने आरोपियों को दिया था। आरोपी बीए ग्रेजुएट है। प्राइवेट सीमेंट कंपनी में जॉब करता (MP News) है।

Advertisment
भोपाल में ज्वेलरी शॉप पर लूट भोपाल में 50 लाख की लूट भोपाल पुलिस पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ज्वेलरी शॉप लूट में 7 आरोपी एमपी न्यूज अग्निवीर जवान MP news Loot of Rs 50 lakh in Bhopal Loot at jewelery shop in Bhopal bhopal police Agniveer Jawan 7 accused in jewelery shop robbery
Advertisment
चैनल से जुड़ें