Advertisment

Agniveer Indian Navy First Batch: भारतीय नौसेना का पहला बैच 2,585 अग्निवीरों का हुआ तैयार, आईएनएस-चिल्का पर हुआ आयोजन

ओडिशा में भारतीय नौसेना के आईएनएस-चिल्का पर मंगलवार को 2,585 अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया।

author-image
Bansal News
Agniveer Indian Navy First Batch: भारतीय नौसेना का पहला बैच 2,585 अग्निवीरों का हुआ तैयार, आईएनएस-चिल्का पर हुआ आयोजन

चिलिका।  ओडिशा में भारतीय नौसेना के आईएनएस-चिल्का पर मंगलवार को 2,585 अग्निवीरों के पहले बैच की पासिंग आउट परेड का आयोजन किया गया। चार महीने के लंबे प्रशिक्षण के पूरा होने के बाद यह अग्निवीर अब अपनी सेवा देने के लिए तैयार हैं।

Advertisment

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने पासिंग आउट परेड में नए रंगरूटों से सलामी ली, जो सूर्यास्त के बाद आयोजित की गई थी। भारतीय सशस्त्र बलों में पहली बार पासिंग आउट सूर्यास्त के बाद आयोजित की गयी। परंपरागत रूप से, पासिंग आउट परेड सुबह में आयोजित की जाती है। आईएनएस- चिल्का भारतीय नौसेना के अग्निवीरों के लिए प्रमुख बुनियादी प्रशिक्षण प्रतिष्ठान है और एक व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था द्वारा रंगरूटों को प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद पीटी उषा और क्रिकेटर मिताली राज ऐतिहासिक कार्यक्रम में उपस्थित थे। प्रशिक्षण पूरा कर पास होने वालों में 272 महिला अग्निवीर हैं।

https://twitter.com/i/status/1640708381207035907

इस अवसर पर अग्निवीरों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा, ‘‘मैं आपको (अग्नीवीर) विश्वास दिलाता हूं कि आप जहां भी जाएंगे, जीवन में किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए आत्मविश्वास और प्रेरणा के साथ पूरी तरह तैयार रहेंगे।’’ भारतीय नौसेना प्रमुख ने पासिंग आउट अग्निवीरों से 'अपना कर्तव्य निभाने और इसे अच्छी तरह से करने' के लिए कहा। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अग्निवीर जीवन की सभी चुनौतियों का पूरे विश्वास के साथ सामना करेंगे।

नौसेना प्रमुख ने कहा, “आप बड़े पैमाने पर देश की सेवा करने का अवसर पाने के लिए भाग्यशाली हैं। मुझे यह भी विश्वास है कि अगर किसी दुश्मन देश से कोई चुनौती आती है तो आप उन्हें करारा जवाब देने में सक्षम होंगे। ” एडमिरल कुमार ने नौसैनिकों से राष्ट्र निर्माण के लिए नौसेना के कर्तव्य, सम्मान और साहस के मूल मूल्यों को बनाए रखने का भी आग्रह किया।

Advertisment
women agniveer indian army women agniveer training of first batch of agniveers indian navy agniveer syllabus 2022 indian navy agniveer indian navy first batch of agniveer agniveers agniveer yojana agniveer training agniveer scheme agniveer recruitment agniveer news agniveer first batch video agniveer first batch news agniveer first batch agniveer bharti 2023 agniveer army agniveer 1st batch agniveer agneepath agniveer training
Advertisment
चैनल से जुड़ें