Advertisment

Agniveer Bharti 2024: धार में अग्निवीर भर्ती रैली आज, इन 15 जिलों के युवाओं ने लगाई दौड़

Agniveer Bharti 2024: धार में अग्निवीर भर्ती रैली आज, इन 15 जिलों के युवाओं ने लगाई सुबह 4 बजे 1600 मीटर की दौड़

author-image
Preetam Manjhi
Agniveer Bharti 2024: धार में अग्निवीर भर्ती रैली आज, इन 15 जिलों के युवाओं ने लगाई दौड़

हाइलाइट्स

  • धार में अग्निवीर भर्ती रैली आज
  • 15 जिलों के युवाओं ने लगाई दौड़
  • लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवार
Advertisment

Agniveer Bharti 2024: मध्यप्रदेश के धार में आज यानी कि 26 जून बुधवार को अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Bharti 2024) आयोजित की गई है। इसके लिए अग्निवीर बनने का सपने संजोए हुए बड़ी संख्या में युवा धार पहुंचे।

स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ग्राम जेतपुरा के स्टेडियम में हो रही इस रैली (Agniveer Bharti 2024) में प्रदेश के इंदौर-उज्जैन संभाग के करीब 15 जिलों से बड़ी संख्या उम्मीदवार ट्रेनिंग के लिए पहुंचे हैं।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1805880930877272175

सुबह 4 बजे हुई 1600 मीटर की दौड़

इसके लिए मंगलवार से 3 बजे से उम्मीदवारों का शहर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। देर रात तक इन्हें एट्री दी गई।

Advertisment

सुबह 4 बजे 1600 मीटर की दौड़ हुई। इसके बाद अब युवाओं का फिजिकल और मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

लंबे समय से इंतजार कर रहे उम्मीदवार

उम्मीदवार युवाओं का कहना है कि वे लंबे समय से सेना भर्ती (Agniveer Bharti 2024) का इंतजार कर रहे थे।

इस बार उन्हें विश्वास है कि अग्निवीर रैली में वे सिलेक्ट हो जाएंगे। युवाओं ने बताया कि भर्ती के लिए उन्होंने लिखित परीक्षा कर ली है। अब शारीरिक परीक्षा देना बाकी है, जो कि आज हो जाएगी।

Advertisment

Agniveer-Bharti-2024

धार में ये दूसरी बार परीक्षा हुई आयोजित

गौरतलब है कि धार में दूसरी बार इस अग्निवीर भर्ती रैली (Agniveer Bharti 2024) का आयोजन किया गया है।

आपको बता दें कि सितंबर साल 2022 में भी यहां अग्निवीर भर्ती का आयोजन किया गया था। इसके बाद अब ये परीक्षा आयोजित की गई है।

परीक्षा में हुआ बदलाव

इस बार सेना ने बदलाव करते हुए लिखित परीक्षा पहले ली है। आज उसका फिजिकल और मेडिकल होना है।

Advertisment

26 से 7 जुलाई तक यहां इस भर्ती रैली (Agniveer Bharti 2024) का आयोजन होगा। इसमे प्रदेश के अलग-अलग जिले के उम्मीदवार रैली में भाग लेने पहुंचेंगे।

युवाओं की पूरी तैयारी

सेना भर्ती में शामिल होने वाले युवाओं ने बताया कि भर्ती (Agniveer Bharti 2024) के लिए लंबे समय से तैयारी कर रहे हैं। इस बार हमने दौड़ की काफी प्रैक्टिस की है। हमें इस बार 1600 मीटर की दौड़ तय समय में पूरी करने का भरोसा है।

Agniveer-Bharti-2024

ये रास्ता बंद

अग्निवीर भर्ती रैली परीक्षा (Agniveer Bharti 2024) को देखते हुए पीजी कॉलेज मैदान से जेतपुरा तक सड़क की एक पट्टी को बैरिकेड्स से बंद कर दिया है।

Advertisment

इसमें दूसरी पट्टी से आना-जाना चालू है। एक पट्टी पर आने-जाने की अनुमति नहीं है। इस पट्टी से अभ्यर्थियों को एंट्री दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: अमरनाथ यात्रा के लिए भोपाल से पहला जत्था रवाना: क्या आप भी करने वालें है बाबा बर्फानी के दर्शन, इन बातों का रखें ध्यान

Advertisment
चैनल से जुड़ें