Advertisment

Bhind News: उम्र 45 साल, 5 बेटियों की मां, प्रेमी 24 साल छोटा, फिर भी चौथी शादी करने की जिद पर अड़ी महिला

Bhind News: उम्र 45 साल, 5 बेटियों की मां, प्रेमी 24 साल छोटा, फिर भी चौथी शादी करने की जिद पर अड़ी महिला Age 45 years, mother of 5 daughters, lover 24 years younger, marrying fourth stubborn woman

author-image
Bansal News
Bhind News: उम्र 45 साल, 5 बेटियों की मां, प्रेमी 24 साल छोटा, फिर भी चौथी शादी करने की जिद पर अड़ी महिला

भिंड। प्रेम प्रसंग की कई अनोखी खबरें तो आपने सुनी ही होंगी। लेकिन प्रदेश के भिंड जिले से प्रेमी जोड़े की एक अनोखी खबर सामने आई है। यहां एक 45 साल की महिला अपनी उम्र से 24 साल छोटे प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इतना ही नहीं हैरत करने वाली खबर तो यह है कि महिला पहले ही तीन शादियां कर चुकी है। साथ ही महिला के 5 बच्चे भी हैं। महिला की दो बड़ी बेटियों की पहले ही शादी हो चुकी है। इसके बाद भी महिला को अपनी उम्र से 24 साल छोटे लड़के से प्यार हो गया। महिला अपने 21 साल के प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ गई। इस बात की जानकारी जब महिला की बेटी और दामादों को मिली तो उन्होंने पहले तो महिला को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी जब महिला नहीं मानी तो परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

Advertisment

यह है पूरा मामला...
यह मामला प्रदेश के भिंड जिले से सामने आया है। यहां रहने वाली एक 45 वर्षीय महिला को अपने ही 21 साल के किराएदार से प्रेम हो गया। दोनों के बीच करीब एक साल से अफेयर चल रहा है। महिला अब उससे शादी की जिद पर अड़ी है। इससे पहले महिला की तीन शादियां हो चुकी हैं। सबसे पहले पति को महिला ने छोड़ दिया था। इसके बाद दो बार उसके पतियों की मौत हो गई। महिला की 5 बेटियां भी हैं। जिनमें से दो बड़ी बेटियों की शादी भी हो चुकी है। जबकि अन्य तीन बेटियां महिला के साथ ही रहती हैं। महिला अपने से 24 साल छोटे प्रेमी 21 साल के मिथुन से शादी करने पर अड़ी है। महिला और उसकी तीनों बेटियों का खर्चा भी उसका 21 साल का प्रेमी ही उठाता है।

दोनों करीब 1 साल से लिवइन में रह रहे हैं। महिला जब अपने प्रेमी से शादी को लेकर अड़ गई तो उसकी बेटियों और दामाद ने उसे समझाने का प्रयास किया। हालांकि महिला ने किसी की भी एक नहीं सुनी। इसके बाद महिला की बेटियों और दामादों ने पुलिस का सहारा लिया। पुलिस ने महिला की काफी देर तक काउंसलिंग की। तब जाकर महिला शादी न करने पर सहमत हुई है। पुलिस ने बताया कि समझाइश के बाद महिला शादी न करने को लेकर मान गई है। महिला को उसकी बेटियों और दामाद के साथ घर भेज दिया गया है।

Hindi News Channel MP Hindi News Madhya Pradesh Madhya Madhya Pradesh News Hindi Madhya Pradesh News in Hindi live MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi मध्य प्रदेश न्यूज मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश समाचार MP news love story interesting story "mp ajab hai bizarre love story MP अजब है weird love story what women want women relationship अजीबो-गरीब मां एक छोटी सी लव स्टोरी
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें