Advertisment

Petrol Diesel Price Today: फिर गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है आपके शहर का भाव

author-image
Pooja Singh
Petrol Diesel Price Today: फिर गिरे पेट्रोल-डीजल के दाम, ये है आपके शहर का भाव

नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों (Government oil companies) द्वारा आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दामों में कटौती की गई है। मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 17 पैसे और डीजल के दाम में 22-24 पैसे तक की कटौती हुई है। दोनों इधनों में कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 81.55 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.56 रुपये प्रति लीटर तक बिक रहा है।

Advertisment

इससे पहले सोमवार को भी दोनों इधनों में गिरावट दर्ज की गई थी। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में सुस्ती छाई हुई है। इसका असर डोमेस्टिक मार्केट में भी दिखाई दे रहा है। दरअसल कोरोना के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की डिमांड में भारी कमी आई है। जिसके कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इन दिनों भारी गिरावट दर्ज की जा रही है।

भोपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में भी पेट्रोल और डीजल के दामों में गिरावट दर्ज की गई है। बदलाव होने के बाद आज पेट्रोल के दाम 89.27 रुपये और डीजल 80.25 रुपये प्रति लीटर है।

जाने अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव

शहर                   पेट्रोल Rs/Ltr                 डीजलRs/Ltr
दिल्ली                  81.55                                 72.56
रायपुर                 80.04                                 78.68
लखनऊ               81.09                                  72.82
कोलकाता            83.06                                  76.06
मुंबई                   88.21                                   79.05
चेन्नई                 84.57                                   77.91

Advertisment

कच्चे तेल की मांग में कमी को देखते हुए सऊदी अरब ने अक्टूबर में बिक्री के लिए तेल की कीमत घटा दी है। गौरतलब है कि इसी साल मार्च में भी सऊदी अरब ने अपने तेल की कीमत घटाकर प्राइस वार शुरू कर दी थी, जिसके बाद क्रूड की वैश्विक कीमत में रिकॉर्ड गिरावट आई थी।

रोजाना 6 बजे बदलती है कीमत

रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से ही लागू हो जाती हैं। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोजाना पेट्रोल और डीजल के दामों में बदलाव किया जाता है।

ऐसे चेक कर सकते हैं अपने शहर में पेट्रोल के दाम

पेट्रोल और डीजल का रोजाना रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव अपडेट होते हैं। इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

Advertisment
Advertisment
चैनल से जुड़ें