Advertisment

Landslide Live Video: भीषण भूस्खलन के बाद ताश के पत्तों की तरह बहे मकान, 100 से ज्यादा लोग हैं लापता

Landslide Live Video: भीषण भूस्खलन के बाद ताश के पत्तों की तरह बहे मकान, 100 से ज्यादा लोग हैं लापता, After the horrific landslide the houses were swept away more than 100 people are missing

author-image
Shreya Bhatia
Landslide Live Video: भीषण भूस्खलन के बाद ताश के पत्तों की तरह बहे मकान, 100 से ज्यादा लोग हैं लापता

तोक्यो। (एपी) जापान की राजधानी तोक्यो के दक्षिण पश्चिमी शहर अतामी में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन के बाद से लापता दर्जनों लोगों की तलाश सोमवार को भी जारी रही। बचाव कर्मी गाद और मलबे में लोगों को तलाशते रहे। इस भूस्खलन में कम से कम तीन लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता एनएचके की खबर में बताया गया कि 80 लोगों का अब भी पता नहीं है।

Advertisment

सुबह के समय आया भूस्खलन

अधिकारी इन लोगों के नाम , इस उम्मीद के साथ सार्वजनिक करने के बारे में विचार कर रहे हैं, कि हो सकता है कि इनमें से कुछ लोग भूस्खलन की चपेट में नहीं आए हों और कहीं पर सुरक्षित हों। शुरुआत में बताया गया था कि 147 लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है लेकिन बाद में इस आंकड़े में सुधार किया गया क्योंकि शहर के अधिकारियों ने पुष्टि की कि कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे के वक्त कुछ लोग वहां पर थे ही नहीं। यह आपदा ऐसे समय पर आई है जब अधिकारी तोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

कठिन परिस्थितियों में राहत कार्य जारी

कई दिन तक भारी बारिश होने के बाद शनिवार को भूस्खलन की घटना हुई थी। तटरक्षक बल के तीन पोत, छह सैन्य ड्रोन राहत एवं बचाव कार्य में सैनिकों, दमकलकर्मियों और अन्य बचावकर्मियों की मदद कर रहे हैं। दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी तथा स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सोमवार तक तीन शव मिले हैं।

Advertisment
जापान भूस्खलन जापान न्यूज World News in Hindi World Hindi News tokyo landslide mudslide japan mudslide in japan latest japan news landslide sa japan landslide live video landslide japan live landslide japan landslide in japan Landslide heavy rain landslide landside japan japan news japan mudslide japan landslides japan landslide viral videos Japan Landslide Video japan landslide update japan landslide today Japan Landslide News Japan Landslide July 3 2021 Japan Landslide Disaster Japan Landslide Atami japan landslide alert Japan Landslide 2021 japan landslide japan floods japan flooding Japan heavy rain atami landslide atami japan landslide atami japan atamcity landslide
Advertisment
चैनल से जुड़ें