Advertisment

Noida Gangsters Arrest: मुठभेड़ के बाद, बदमाशों को किया गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद, बदमाशों को किया गिरफ्तार

author-image
Bansal News
Noida Gangsters Arrest: मुठभेड़ के बाद, बदमाशों को किया गिरफ्तार

नोएडा। Noida Gangsters Arrestदुनियाभर के तमाम खबरों के बीच एक खबर उत्तर प्रदेश से सामने आई है। जहां पर नोएड़ाकी थाना सूरजपुर पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।Noida Gangsters Arrest

Advertisment

थाना प्रभारी का बयान

आपको बतातें चलें की नोएडा में देर रात मुठभेड़ के दौरान दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिसपर थाना प्रभारी का बयान आया उन्होंने बताया की थाना पुलिस बृहस्पतिवार देर रात भट्ठा गोल चक्कर के पास जांच कर रही थी, तभी मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। सिंह ने बताया कि पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया,इस पर वे लोग रुकने के बजाए भागने लगे,पुलिस ने पीछा करके बदमाशों को घेर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अपने आप को पुलिस से घिरा देख बदमाशों ने उनपर गोलियां चलाईं,जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस द्वारा चलाई गई गोलियां दो बदमाशों आसिफ व खालिद के पैर में लगीं, उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बदमाशों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचे, कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ये बदमाश चोरी के कई मामलों में वांछित हैं, खालिद के खिलाफ बलात्कार, लूट सहित विभिन्न धाराओं में छह मामले दर्ज हैं जबकि आसिफ के खिलाफ भी आठ से ज्यादा मामले दर्ज हैं।Noida Gangsters Arrest

Advertisment
चैनल से जुड़ें