Advertisment

Board Exam: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद मप्र बोर्ड 12वीं के एग्जाम को लेकर असमंजस, आज होगा अहम फैसला

Board Exam: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद मप्र बोर्ड 12वीं के एग्जाम को लेकर असमंजस, आज होगा अहम फैसला After the cancellation of CBSE 12th exam, confusion regarding MP Board 12th exam, important decision today

author-image
Bansal News
Board Exam: सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद्द होने के बाद मप्र बोर्ड 12वीं के एग्जाम को लेकर असमंजस, आज होगा अहम फैसला

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा मंगलवार को सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है। अब सीबीएसई के बाद मप्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा पर भी असमंजस की स्थिति बन गई है। इसको लेकर आज स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार अधिकारियों के साथ बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में परीक्षा को लेकर अहम फैसले लिए जा सकते हैं। प्रदेश में 10वीं कक्षा का पहले ही आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है। सीबीएसई द्वारा 12वीं की परीक्षा रद्द करने के बाद अब मप्र बोर्ड को लेकर भी अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

Advertisment

आज इसको लेकर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार एक बैठक करेंगे। इस बैठक में 12वीं की परीक्षा को लेकर फैसला लिया जा सकता है। बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद से कई बार 12वीं की परीक्षा को स्थगित किया गया है। इसको लेकर अब असमंजस की स्थिति बन रही है। बता दें कि CBSE 12वीं की इस साल CBSE 12th Board Exam cancelled की परीक्षा सरकार ने रद्द कर दी है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

उच्च स्तरीय बैठक में हुआ फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सीबीएसई की 12वीं बोर्ड की परीक्षा के बारे में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। छात्रों के हित को ध्यान में रखकर ही 12वीं की परीक्षा पर फैसला लिया गया है। बैठक में फैसला लिया गया है कि छात्रों की सुरक्षा और सेहत हमारे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इस पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। परीक्षा को लेकर छात्र, पैरेंट्स और टीचर्स सभी परेशान थे।

इस फिक्र को खत्म किया जाना जरूरी था। ऐसे दबाव भरे माहौल में छात्रों को परीक्षा देने के लिए बाध्य किया जाना ठीक नहीं होगा। परीक्षा से जुड़े सभी पक्षों को इस समय छात्रों के प्रति संवेदनशीलता दिखाने की जरूरत है। इसके बाद अब मप्र में माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं को लेकर भी असमंजस की स्थिति बन रही है। इसको लेकर आज अहम फैसला हो सकता है।

Advertisment
मध्य प्रदेश समाचार मध्य प्रदेश न्यूज़ लाइव मध्य प्रदेश न्यूज Pradesh Breaking Hindi paper of 12th class in mp board MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi mp board exam mp board 12th exam mp board 12th class exams Madhya Pradesh News in Hindi live Madhya Pradesh News Hindi Madhya Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP 12 class exam of mp board
Advertisment
चैनल से जुड़ें