Advertisment

Supreme Court: कॉलेजियम की मंजूरी के बाद दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज, इतने पद अभी भी खाली

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त जजों ने शुक्रवार को पद की शपथ ली। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में जजों की संख्या 44 हो गयी है।

author-image
Bansal news
Supreme Court: कॉलेजियम की मंजूरी के बाद दिल्ली हाईकोर्ट को मिले 2 नए जज, इतने पद अभी भी खाली

नई दिल्ली दिल्ली उच्च न्यायालय के दो अतिरिक्त जजों ने शुक्रवार को पद की शपथ ली। इसके साथ ही उच्च न्यायालय में जजों की संख्या 44 हो गयी है। मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने न्यायमूर्ति शलिंदर कौर और न्यायमूर्ति रविंद्र

Advertisment

डुडेजा को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश की अदालत

शपथ ग्रहण समारोह मुख्य न्यायाधीश की अदालत में उच्च न्यायालय के अन्य जजों, अधिवक्ताओं और शपथ लेने वाले जजों के परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। केंद्र सरकार ने 18 अक्टूबर को न्यायमूर्ति कौर और न्यायमूर्ति डुडेजा

को उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया था।

प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने इस महीने की शुरुआत में उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के रूप में नियुक्ति करने के लिए उनके नामों की सिफारिश की थी। नयी नियुक्तियों के बाद

उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 44 हो गई है, जिनमें आठ महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। उच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की स्वीकृत संख्या 60 है।

Advertisment
supreme court collegium dy chandrachud Justice Dudeja Justice Kaur Supreme Court New Judges
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें