Advertisment

Atishi Networth: ममता बनर्जी के बाद आतिशी होंगी दूसरी मौजूदा महिला CM, इतने करोड़ की संपत्‍त‍ि की मालिक हैं मार्लेना

Delhi CM Atishi Marlena Networth: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशि को दिल्ली मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि

author-image
Aman jain
Delhi CM Atishi Marlena Networth

Delhi CM Atishi Marlena Networth

Delhi CM Atishi Marlena Networth: अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशि को दिल्ली मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बाद आतिशि मार्लेना मौजूदा दौर यानी वर्तमान समय में भारत की दूसरी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। मंगलवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल की हुई बैठक में आतिशि के नाम पर मुहर लगी है।

Advertisment

दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद विधायक दल की बैठक में आतिशि के नाम का प्रस्ताव रखा था। इस प्रस्‍ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति दर्ज कराई है। आज हम आपको बतातें हैं कि आतिशी मार्लेना के पास कितने करोड़ रुपए की संपत्ति है।

आतिशी का रहा है मध्‍य प्रदेश से संबंध

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में आतिशी काम कर चुकी हैं। अपने कदम राजनीति में रखने से पहले आतिशी ने आदिवासी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करते हुए मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में गैर सरकारी संगठनों के साथ काम किया है।

इतने करोड़ की मालिक हैं आतिशी

आतिशी की मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी लगभग तय मानी जा रही है। उन्होंने 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कालकाजी साउथ से जीत हासिल की थी। उस समय चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपनी संपत्ति के बारे में जानकारी दी थी।

Advertisment

चुनाव आयोग में जमा किए गए हलफनामे की मानें तो आतिशी की कुल संपत्ति 1.41 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनके पति के पास 81.42 लाख रुपये की संपत्ति है। हलफनामे में यह भी उल्लेख किया गया था कि उनके पास घर और गाड़ी कुछ भी नहीं है।

यह भी पढ़ें-  आतिशी मार्लेना होंगी दिल्‍ली की नई सीएम: AAP विधायक दल की बैठक में सर्व सम्‍मति से चुनी गईं नेता, जानें क्‍या बनी वजह

दिल्‍ली की तीसरी महिला सीएम होंगी आतिशी

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक दल की बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद आतिशी संभालेंगी। इसके साथ ही आतिशी दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बन जाएंगी। आपको बता दें कि इससे पहले मुख्‍यमंत्री पद पर महिला सीएम शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज रह चुकी हैं।

Advertisment

मौजूदा महिला मुख्यमंत्रियों की बात करें तो देश में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी के बाद आतिशी दूसरी महिला मुख्यमंत्री होंगी। यह पद उन्हें दिल्ली के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण स्थान देगा। ये उनके राजनीतिक करियर के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी।

कई जिम्‍मेदारी संभाल चुकी हैं आतिशी (Delhi CM Atishi Marlena Networth)

आतिशी के पास दिल्ली की शिक्षा मंत्रालय के साथ-साथ वित्त मंत्रालय की भी जिम्मेदारी है। हाल ही में, उन्होंने दिल्ली का बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। अपने बजट भाषण में, आतिशी ने विभिन्न योजनाओं और प्रावधानों की घोषणा की, जो महिलाओं के सशक्तिकरण और उनके लाभ के लिए डिज़ाइन की गई थीं।

यह भी पढ़ें- Reliance Power Share: अनिल अंबानी का लगा जैकपॉट, 1 लाख के शेयर पहुंचे 27 लाख, जानें इस ऑर्डर ने कंपनी को बना दिया रॉकेट

Advertisment
सौरभ भारद्वाज दिल्ली के नए मुख्यमंत्री दिल्ली की नई मुख्यमंत्री अतिशि दिल्ली आम आदमी पार्टी आतिशी अरविंद केजरीवाल Saurabh Bhardwaj Delhi New CM Delhi CM delhi Breaking News Atishi Net Worth Atishi Marlena Atishi Arvind Kejriwal AAP leader Atishi AAP
Advertisment
चैनल से जुड़ें