Advertisment

Bhopal news: लव जिहाद के बाद लैंड जिहाद का मामला गरमाया, भूमाफियों ने कब्जे के लिए बनाईं मजारें

देश में इन दिनों 'लव जिहाद' का मामला गरमाता जा रहा है। अब 'लैंड जिहाद' की एंट्री हो गई है। अब मामला मध्य प्रदेश के भोपाल से आया है।

author-image
Bansal news
Bhopal news: लव जिहाद के बाद लैंड जिहाद का मामला गरमाया, भूमाफियों ने कब्जे के लिए बनाईं मजारें

भोपाल : देश में इन दिनों 'लव जिहाद' का मामला गरमाता जा रहा है। इसी कड़ी में अब 'लैंड जिहाद' की एंट्री हो गई है। उत्तराखंड के बाद अब मामला मध्य प्रदेश के भोपाल से आया है। दरअसल, ये सरकारी जमीन पर मजार बनाने का मामला है।

Advertisment

भोपाल से सटे कलियासोत बांध की तरफ खुशीलाल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय के पास अवैध मजारों का निर्माण किया गया है।

निगम ने की थी कार्रवार्ई

इस जगह पर पहले तो केवल एक ही मजार थी। लेकिन देखते ही देखते यहां 4 से 5 मजारें तैयार हो गई। सरकारी जमीन पर बनी इन मजारों को पहले निगम की तरफ से हटाया भी गया था। लेकिन इसके बावजूद भी उस जगह पर एक के बाद एक मजार का निर्माण कर दिया गया।

यूनिवर्सिटी की जमीन पर बना दी मजार

जानकारी के अनुसार, ये जमीन खुशीलाल आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय की है। बावजूद इसके यहां पर मजार बनाई गई। मामले में स्थानीय व्यक्ति ने बताया है कि यहां कुछ समय पहले एक मजार के बारे में पता चला था जिसकी शिकायत करने पर प्रशासन ने कार्रवार्ई भी की थी।

Advertisment

इसके बाद भी अवैध मजारों के निर्माण पर रोक नहीं लगी। इस तरह की गतिविधियां लोगों को भ्रमित करने के लिए की जा रही है।

MP Breaking News bhopal news MP news मध्यप्रदेश न्यूज भोपाल न्यूज़ लव जिहाद क्या है लैंड जिहाद मध्यप्रदेश लव जिहाद मध्यप्रदेश लैंड जिहाद
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें