Advertisment

लोकसभा रिजल्ट के बाद गोल्ड रेट गिरा: जानें एक दिन में कितना टूटा सोना, चांदी की ये रही स्थिति

Today Gold Rate: सोने के दाम में आई गिरावट, 5 जून 2024 का लेटेस्ट गोल्ड रेट यहां करें चेक, चांदी के दाम भी टूटे

author-image
Rahul Sharma
लोकसभा रिजल्ट के बाद गोल्ड रेट गिरा: जानें एक दिन में कितना टूटा सोना, चांदी की ये रही स्थिति

Today Gold Rate: लोकसभा रिजल्ट 2024 (Loksabha Result 2024) ने सभी को चौंकाया। सभी एग्जिट पोल ही नहीं बल्कि सेंसेक्स भी धड़ाम से गिरा।

Advertisment

इससे गोल्ड यानी सोना भी अछूता नहीं रहा। 4 जून को सुबह सोने में तेजी देखी गई, जो शाम आते-आते गिर गया। चांदी (Gold and Silver Prices Today) के दाम में भी परिवर्तन आया।

लोकसभा रिजल्ट के दिन ये थे हालात

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक, 3 जून सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 71776 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जो 4 जून, मंगलवार सुबह 72527 रुपये पर आ गया था।

ऐसे टूटे सोने के रेट

लोकसभा रिजल्ट के दिन सोने की शुरुआत तो ठीक रही, लेकिन जैसे जैसे स्थिति साफ होती गई, सोने के दाम भी गिरते गए।

Advertisment

72527 रुपये तक जाने वाले सोने के दाम में मंगलवार शाम तक कमी देखी गई। सोने के दाम (Today Gold Rate) गिरते हुए 72450 रुपये तक आ गए हैं।

चांदी भी टूटा

चांदी में औद्योगिक डिमांड कमजोर होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से चांदी वायदा टूट गया।

कॉमेक्स पर चांदी 58 सेंट घटकर 29.84 डॉलर प्रति ओंस पर कारोबार करता देखा गया।

Advertisment

इसके चलते इंदौर में भी चांदी 800 रुपए टूट कर 87200 रुपए प्रति किलो रह गई।

सोना-चांदी

सोना : इंदौर में सोना (Latest Gold Rate) केडबरी रवा नकद में 72450 सोना (आरटीजीएस) 73900 सोना (91.60 कैरेट) (आरटीजीएस) 67700 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोमवार को सोना 72350 रुपए पर बंद हुआ था।

चांदी : चांदी चौरसा नकद 87200 चांदी (Latest Silver Rate) चौरसा (आरटीजीएस) 91000 चांदी टंच 88500 रुपए प्रति किलो और चांदी सिक्का 950 रुपए प्रति नग बिका। सोमवार को चांदी चौरसा नकद 88000 रुपए पर बंद हुई थी।

Advertisment

अनाज-मंडी

चना : मंगलवार को चना कांटा 75-100 रुपए टूट कर 7000-7050 रुपए प्रति क्विंटल रह गया।

काबुली चने : मंगलवार को काबुली चना कंटनेर में करीब 100 रुपए और टूट गया। कंटेनर में डॉलर चना बढ़कर 40/42 12300, 42/44 12000, 44/46 11700, 58/60 10100, 60/62 10000, 62/64 9900 रुपए प्रति क्विंटल बोला गया।

तुवर दाल : मंगलवार को तुवर दाल में 200 रुपए की गिरावट रही।

उड़द मोगर : उड़द मोगर में 100 रुपए की गिरावट रही।

मसूर दाल : मसूर दाल में 50 रुपए की गिरावट रही।

तेल-तिलहन मार्केट

सोया तेल : सोया तेल इंदौर आंशिक घटकर 955-960 पाम तेल इंदौर 962 रुपए प्रति दस किलो रह गया।

Advertisment

मूंगफली तेल : मूंगफली तेल इंदौर 20 रुपए घटकर 1480-1500 रुपए प्रति दस किलो रह गया।

मंडी भाव : मंडी में सरसों निवाड़ी बारीक 5800-5900 एवरेज 5300-5500 राइडा 5100-5250 सोयाबीन 4700 रुपए क्विंटल के भाव रहे।

ये भी पढ़ें: चुनाव खत्म हो गए हैं: रात में न हवा चली न बारिश, फिर भी भोपाल में रात 3 बजे तक कई इलाकों की बिजली गुल, 25 हजार प्रभावित

Advertisment

किराना

कालीमिर्च : इंदौर में कालीमिर्च गारबल 565 से 575 एटम 585 से 590, मटरदाना 625 से 635 रुपए प्रति किलो तक बोली जा रही है।

शकर : शकर 3950-3960 बेस्ट क्वालिटी 3970-3990 गुड भेली 4200-4300 करेली कटोरा 4500-4600, लड्डू 4800-4900 गिलास एक किलो 4900-5100 रुपए प्रति क्विंटल रहे।

नारियल : नारियल 120 भरती 1550-1600, 160 भरती 1800-1850, 200 भरती 2050-2100, 250 भरती 2150-2200 रुपए प्रति बोरी के भाव रहे।

Advertisment
चैनल से जुड़ें