Advertisment

2024 Election: 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' अभियान, इस तारीख को होगी शुरूआत

2024 Election: 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' अभियान, इस तारीख को होगी शुरूआत 2024 Election: After 'Bharat Jodo Yatra', Congress's 'Hath Se Hath Jodo Yatra' campaign will start on this date

author-image
Bansal News
2024 Election: 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस का 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' अभियान, इस तारीख को होगी शुरूआत

2024 Election: 'भारत जोड़ो यात्रा' सफल होते देख कांग्रेस अब 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' अभियान की शुरूआत करने जारी है। नए अभियान के माध्यम से बूथ स्तर तक राहुल गांधी द्वारा    कांग्रेस का संदेश पहुंचाया जाएगा। इसकी शुरूआत गणतंत्र दिवस के दिन यानि 26 जनवरी से होने जा रही है। शुक्रवार को पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी है।

Advertisment

आपको बता दें कि इस अभियान के माध्यम से राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पत्र के साथ घर-घर जाएगी। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में राहुल गांधी पत्र लेकर गांव के हर पंचायत, हर प्रखंड में जाएंगे। पार्टी के अनुसार 2024 के मद्देनजर ये काफी महत्वपूर्ण अभियान होगा। ये अभियान 2 महीने तक चलाया जाएगा। इसके तहत हर ब्लॉक में तकरीबन एक महीने का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कांग्रेस नेता बूथ पर पहुंचकर सीधे मतदाताओं से संवाद करेंगे।

वहीं बता दें कि 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल के तिरंगे फहराने के साथ समाप्त होगी। फिलहाल यात्रा पंजाब चरण में है। भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश को कवर किया है और वर्तमान में हरियाणा में है।

गौरतलब है कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। यही वजह है कि यात्रा को आगामी चुनावी लड़ाई के लिए इससे लोगों को प्रोत्साहित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

Advertisment
हाथ से हाथ जोड़ो अभियान लोकसभा चुनाव योगी सरकार यूपी न्यूज भारत जोड़ो यात्रा बीजेपी कांग्रेस उत्तर प्रदेश आम चुनाव Uttar Pradesh UP Politics UP news in hindi rahul gandhi Priyanka Gandhi" loksabha election Hath Se Hath Jodo campaign Congress bjp Bharat Jodo Yatra 2024 के चुनाव
Advertisment
चैनल से जुड़ें