Advertisment

Twitter के CEO बनने के बाद लोग पराग अग्रवाल के बारे में क्या-क्या सर्च कर रहे हैं?

Twitter के CEO बनने के बाद लोग पराग अग्रवाल के बारे में क्या-क्या सर्च कर रहे हैं After becoming the CEO of Twitter, what are people searching for Parag Agarwal? nkp

author-image
Bansal Digital Desk
Twitter के CEO बनने के बाद लोग पराग अग्रवाल के बारे में क्या-क्या सर्च कर रहे हैं?

नई दिल्ली। Twitter के CEO बनने के बाद से ही Parag Agrawal सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। लोग उनके जीवन से जुड़ी हुई कई चीजों के बारे में सर्च कर रहे हैं। जैसे पराग अग्रवाल का IIT में कितना रैंक था (parag agrawal iit rank), पराग अग्रवाल की पत्नी कौन हैं? (parag agrawal wife)। पराग अग्रवाल ने कहां से पढ़ाई की है। (parag agrawal education), पराग अग्रवाल की उम्र क्या है? (parag agrawal age) और सबसे ज्यादा जिस चीज को खोजा जा रहा है वो है पराग अग्रवाल की सैलरी कितनी है? (parag agrawal salary)। चलिए आज हम आपको एक एक करके सभी सवालों के जवाब देते हैं।

Advertisment

पराग अग्रवाल की सैलरी कितनी है?

बतादें कि पराग अग्रवाल ने बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर कंपनी में ज्वाइन किया था। इसके बाद उन्हें साल 2017 में टेक्नोलॉजी ऑफिसर बनाया गया था और अब उन्हें कंपनी का CEO बनाया गया है। CEO बनने के बाद लोग उनकी सैलरी के बारे में सर्च कर रहे हैं। बतादें कि मंडे को फाइल हुए SEC डॉक्यूमेंट के अनुसार उनकी बेस सैलरी 1 मिलियन डॉलर यानि लगभग 7.5 करोड़ रूपये है। वो कंपनी के बोनस प्लान का भी हिस्सा होंगे। टारगेट बोनस से उन्हें उनकी सैलरी का 150 परसेंट मिलेगा। वहीं उनका नेटवर्थ 1.52 मिलियन डॉलर है।

IIT में कितना रैंक था?

पराग अग्रवाल ट्विटर के पिछले सीईओ जैक डॉर्सी (Jack Dorse) की तरह सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। इस कारण से उनके निजी जीवन के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है। लोग जानना चाहते हैं कि उनका IIT में कितना रैंक था और उनकी पढ़ाई कहां से हुई है। बतादें कि पराग ने IIT प्रवेश परीक्षा में 77वां रैंक हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में बी टेक और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में पीएचडी की है।

पराग अग्रवाल की पत्नी कौन हैं?

IIT Bombay से पढ़ाई पूरी करने के बाद पराग अमेरिका चले गए थे। जहां उन्होंने स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी से पीएचडी की थी। इसी यूनिवर्सिटी में उनकी मुलाकात विनीता अग्रवाल (Vinita Agarwal) से हुई। साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली। दोनों का एक प्यारा सा बेटा अंश है। विनीता अग्रवाल स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ मेडिसिन में फिजीशियन और असिस्टेंट क्लिनिकल प्रोफेसर के तौर पर काम कर रही हैं। पराग अग्रवाल की पत्नी ने स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से अपनी पीएचडी कंप्लीट की है।

Advertisment

पराग अग्रवाल की उम्र क्या है?

पराग अग्रवाल 37 वर्ष के हैं। उनका जन्म 21 मई 1984 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था।

who is parag agrawal twitter ceo parag agarwal parag agrwal new ceo of twitter parag agrwal ceo parag agrawal twitter ceo parag agrawal twitter parag agrawal parag agarwal twitter ceo parag agarwal twitter parag agarwal schooling parag agarwal reaction parag agarwal new ceo parag agarwal iit bombay parag agarwal college parag agarwal birth place parag agarwal biography parag agarwal pak media on parag agarwal twitter agarwal sweets
Advertisment
चैनल से जुड़ें