Advertisment

Corona update: 40 दिन बाद कोरोना के मामलों की संख्या 50,000 से कम

40 दिन बाद कोरोना के मामलों की संख्या 50,000 से कम after-40-days-the-number-of-corona-cases-is-less-than-5000

author-image
Bansal Desk
Corona Third Wave : कोरोना से राहत, भोपाल में 836 नए केस, इस जिले में एक महीने बाद सबसे कम मरीज

नई दिल्ली। भारत में करीब 40 दिन बाद कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम रही और देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,26,31,421 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 5,37,045 हो गई।

Advertisment

 मृतकों की संख्या

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।मंत्रालय के सुबह आठ बजे किए गए आंकड़ों के अनुसार,भारत में संक्रमण के 44,877 नए मामले सामने आए तथा 684 और मरीजों की मौत होने के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,08,665 हो गई।

 मृतकों की संख्या

देश में चार जनवरी को संक्रमण के 37,379 नए मामले सामने आए थे। भारत में लगातार सातवें दिन संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या एक लाख से कम रही।  देश में अभी 5,37,045 कोरोना वायरस संक्रमितों का इलाज चल रहा है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.26 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 73,398 की कमी दर्ज की गई। देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.55 प्रतिशत है।  

कब कितने केस

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ के पार और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए।

Advertisment

total deaths in india due to corona omicron cases in india new cases of covid kitne corona cases india today india covid-19 deaths india covid deaths india coronavirus india deaths in india due to corona today covid-19 deaths in india Covid in India Covid deaths India COVID deaths in india covid cases in india covid 19 cases in india Coronavirus India Updates coronavirus india coronavirus in India Coronavirus deaths In India coronavirus death in india coronavirus cases in india corona k kitne cases
Advertisment
चैनल से जुड़ें