Advertisment

African Blackwood: 1 किलो लकड़ी खरीदने में चुकाने पड़ता है 10 तोला सोना ! जानिए दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी के बारे में

author-image
Bansal News
African Blackwood: 1 किलो लकड़ी खरीदने में चुकाने पड़ता है 10 तोला सोना ! जानिए दुनिया की सबसे महंगी लकड़ी के बारे में

African Blackwood: महंगाई के पैमाने तो हर जगह दिखाई दे जाते है क्या आपको पता है दुनिया में महंगी लकड़ी बिकती है जिसे 1 किलो खरीदने के लिए हमे 10 तोले सोना खर्च करना पड़ जाए। जी हां यहां पर हम बात कर रहे है सबसे दुर्लभ लकड़ी अफ्रीकन ब्लैकवुड (African Blackwood) की, जिसका नाम दुनिया की सबसे महंगी चीजों में शामिल है।

Advertisment

जानें इतनी महंगी क्यों है लकड़ी 

आपको बताते चलें कि, अफ्रीकन ब्लैकवुड की 1 किलो लकड़ी का भाव 7 से 8 लाख रुपये (8,000 पाउंड यानी ) है तो वहीं बताते चलें कि,  अब अफ्रीकन ब्लैकवुड पेड़ों की संख्या कम होती जा रही है। जहां पर मंहगाई होने के बाद भी इस पेड़ की लकड़ी को खरीदा जा रहा है तो वहीं पर इसकी तस्करी के मामले बढ़ गए है। बताते चलें कि, मध्य और दक्षिणी अफ्रीका के 26 देशों में उगने वाला ये काली लकड़ी का पेड़ 25-40 फीट ऊंचा होता है. दूसरे पेड़ों के मुकाबले अफ्रीकन ब्लैकवुड की संख्या कम होती जा रही है. इसके पौधे लगाने के बाद पेड़ बनने में 60 साल का समय लग जाता है। जानकारी के लिए बताते चलें कि, यह दुनिया का महंगा पेड़ अफ्रीकन देशों  के सूखाग्रस्त इलाकों में पाया जाता है । यहां पर तस्करी के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आते है।

जानिए कितनी गुणकारी है लकड़ी 

आपको बताते चलें कि, अफ्रीकन ब्लैकवुड दुर्लभ होने के कारण महंगी है. इससे कई लग्जरी फर्नीचर और कुछ खास म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट यानी शहनाई, बांसुरी और कई संगीत वाद्ययंत्र बनाए जाते हैं। खबरो की माने तो , एक समय पर इस लकड़ी का उपयोग माचिस बनाने के लिए भी किया जाता है। लकड़ी इतनी दुर्लभ हो गई है कि, अमीर घरानों के फर्नीचर्स और वाद्य यंत्रों तक ही इसका इस्तेमाल हो रहा है.इसकी हाई-फाई कीमतों के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अफ्रीकन ब्लैकवुड की भारी डिमांड है।

सबसे महंगी लकड़ी ट्री फार्मिंग बिजनेस ट्री फार्मिंग अफ्रीकन ब्लैक वुड trending news Tree wood Tree Farming Business Tree farming Sandalwood Price Most Expensive Wood Awareness news Agriculture News African Blackwood use African Blackwood smuggling African Blackwood Price African BlackWood Cultivation African Blackwood
Advertisment
चैनल से जुड़ें