Advertisment

Afghanistan: तालिबान ने बैन किया महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी एजुकेशन

author-image
Bansal News
Afghanistan: तालिबान ने बैन किया महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी एजुकेशन

Afghanistan: जब से अफगानिस्तान पर तालिबान ने कब्जा किया है तब से तालिबान नए नए नियम लाए जा रहा है। जहां कुछ दिन पहले ही शरिया कानून के तहत आरोपी को खुलेआम फांसी दे दी गई थी वहीं अब तालिबान अफगानिस्तान में महिलाओं के अधिकारों को कुचलने का कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। अब ऐसी जानकारी सामने आ रही है जिसके तहत अब महिलाओं के लिए यूनिवर्सिटी एजुकेशन पर बैन लगा दिया गया है।

Advertisment

तालिबान के उच्च शिक्षा मंत्री के एक पत्र के अनुसार, तालिबान ने अफगान लड़कियों के लिए विश्वविद्यालय शिक्षा पर अनिश्चितकालीन प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है। अफगान एजेंसी टोलो न्यूज ने एक ट्वीट में कहा, "उच्च शिक्षा मंत्रालय ने एक पत्र में अगली घोषणा तक अफगानिस्तान में छात्राओं के लिए उच्च शिक्षा को निलंबित करने का आदेश दिया है।"

बता दें कि तालिबान ने अगस्त 2021 में अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया था। Human Rights Watch (HRW) के अनुसार, तालिबान ने विशेष रूप से महिलाओं और लड़कियों के बुनियादी अधिकारों को गंभीर रूप से प्रतिबंधित करने वाली नीतियों को लागू किया। जिसमें सभी महिलाओं को सिविल सेवा में नेतृत्व के पदों से बर्खास्त कर देना और अधिकांश प्रांतों में लड़कियों को माध्यमिक विद्यालय में जाने से रोक देना शामिल है। इसके अलावा तालिबानी राज में महिलाओं को तब तक यात्रा करने से रोक है जब तक कि उनके साथ कोई पुरुष रिश्तेदार न हो। इस दौरान महिलाओं के चेहरे को सार्वजनिक रूप से ढकना होगा। खास बात यह है कि चेहरा ढकने के नियम को महिला टीवी न्यूज़ब्रॉकास्टर्स को भी पालन करना होता है।

अफगानिस्तान तालिबान अफगानिस्तान न्यूज तालिबान अफगानिस्तान तालिबान एजुकेशन तालिबान न्यूज
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें