Advertisment

Afghanistan: तालिबान प्रवक्ता ने पाकिस्तान के आईएसआई प्रमुख और मुल्ला बरादर के बीच बैठक की पुष्ट की

तालिबान ने सोमवार को पुष्टि की कि पाकिस्तान की Afghanistan खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने उसके नेता मुल्ला....

author-image
Bansal News
Afghanistan Crisis: भारत समेत सभी देशों के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं, हमारी नीति बिलकुल स्पष्ट- तालिबान प्रवक्ता

इस्लामाबाद। तालिबान ने सोमवार को पुष्टि की कि पाकिस्तान की Afghanistan खुफिया एजेंसी आईएसआई के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद ने उसके नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से मुलाकात की। अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सरकार बनाने की कोशिशों के बीच हमीद ने बरादर से मुलाकात की है।

Advertisment

इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हमीद पिछले हफ्ते अचानक काबुल पहुंचे और अगस्त मध्य में काबुल की राजधानी पर तालिबान के कब्जा करने के बाद वह अफगानिस्तान पहुंचने वाले एक मात्र उच्च पदस्थ विदेशी अधिकारी हैं। काबुल Afghanistan में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने पुष्टि की कि आईएसआई प्रमुख ने मुल्ला बरादर से काबुल दौरे के दौरान मुलाकात की। यह खबर बीबीसी उर्दू ने दी है।

इसने कहा कि तालिबान ने इस्लामाबाद को आश्वासन दिया कि अफगानिस्तान की भूमि का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ नहीं होगा। इससे पहले पाकिस्तान की मीडिया ने खबर दी थी कि तालिबान के निमंत्रण पर लेफ्टिनेंट जनरल हमीद के Afghanistan नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है, लेकिन तालिबान ने कहा कि इस्लामाबाद ने उनकी काबुल यात्रा का प्रस्ताव दिया था।

तालिबान ने रविवार को कहा कि काबुल और इस्लामाबाद के द्विपक्षीय रिश्तों में सुधार लाने के लिए हमीद अफगानिस्तान आए हैं। तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्ला वासिक ने कहा कि तालिबान के नेताओं ने लेफ्टिनेंट जनरल हमीद से द्विपक्षीय संबंधों और अफगानिस्तान तथा पाकिस्तान के बीच तोरखाम तथा स्पिन Afghanistan बोलडाक दर्रों में अफगान यात्रियों को होने वाली समस्याओं के बारे में बातचीत की।

Advertisment

टोलो न्यूज ने वासिक के हवाले से कहा, ‘‘पाकिस्तान के Afghanistan अधिकारी सीमावर्ती इलाकों और खासकर तोरखाम एवं स्पिन बोलडाक में अफगान यात्रियों की समस्याओं का समाधान करने आए हैं। वे (उनकी काबुल यात्रा) चाहते थे और हमने स्वीकार कर लिया।’’

बंसल हिंदी न्यूज़ बंसल न्यूज़ हिंदी बंसल न्यूज भोपाल बंसल न्यूज़ पाकिस्तान Samachar दैनिक समाचार दैनिक खबर ताज़ा समाचार ताज़ा ख़बर अंतर्राष्ट्रीय समाचार अंतर्राष्ट्रीय खबर हिंदी अंतर्राष्ट्रीय खबर viral news updates trending news todays news today's viral news in Hindi today's viral news today's update in Hindi today's update today's trending news today's latest news in Hindi today's latest news today's international hot topic in Hindi today's international hot topic today's international Hindi hot topic today's Hindi news today's breaking news in Hindi today's breaking news pakistan news in hindi pakistan news pakistan headlines news updates in Hindi news updates latest pakistan news latest news latest Bansal News international viral news in Hindi international viral news international viral Hindi news international trending news in Hindi international trending news international today's latest news in Hindi international today's latest news International News In Hindi International News international latest news in Hindi international latest news international latest Hindi news international hot topic international Hindi trending news International Hindi News international Hindi breaking news international breaking news in Hindi International Breaking News hindi news update Breaking News bansal news in hindi bansal news bhopal Bansal News bansal hindi news bansal breaking news
Advertisment
चैनल से जुड़ें