/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/Untitled-40.jpg)
(Video Source Twitter: @autfali)
काबुल। वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारियों ने बताया कि सोमवार सुबह काबुल हवाईअड्डे पर मची अफरा-तफरी में सात लोगों की मौत हो गई। इनमें से कुछ लोग वहां से उड़ान भर रहे एक अमेरिकी सैन्य परिवहन विमान से गिर गये थे। तालिबान के काफी तेजी से अफगानिस्तान पर कब्जा कर लेने के बाद हजारों लोग देश छोड़ कर जाने की कोशिश करने लगे और इस क्रम में सोमवार को अफगान राजधानी काबुल हवाईअड्डे पर उमड़ पड़े।
😓😢😭#Afganistan#Afghan_lives_matterpic.twitter.com/U1010H60Gu
— Hatif Rahimi (@autfali) August 16, 2021
व्यापक स्तर पर साझा किये गये एक वीडियो में यह देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक अमेरिकी सैन्य विमान के उड़ान भरने से पहले उससे बाहर से लटक गये थे। एक अन्य वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान जैसे-जैसे ऊंचाई पर जा रहा है, अफगान उससे नीचे गिर रहे हैं।
Unbelievable and tragic, two people tied themselves to an aeroplane wheel falling from high as the aircraft takes off.#Afghanistanpic.twitter.com/YFUQ2ZtSLR
— Hatif Rahimi (@autfali) August 16, 2021
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/10/15/2025-10-15t102639676z-logo-bansal-640x480-sunil-shukla-2025-10-15-15-56-39.png)
Follow Us
चैनल से जुड़ें