Advertisment

CG College Admission 2024: छत्‍तीसगढ़ में खाली 50 हजार सीटें भरने के लिए फिर बढ़ाई तारीख, 30 सितंबर तक होंगे एडमिशन

CG College Admission 2024: छत्‍तीसगढ़ में खाली 50 हजार सीटें भरने के लिए फिर बढ़ाई तारीख, 30 सितंबर तक होंगे एडमिशन

author-image
Sanjeet Kumar
CG College Admission 2024

CG College Admission 2024

CG College Admission 2024: शैक्षणिक सत्र 2024-25 के शुरू हुए तीन महीने बीत गए है, ल‍ेकिन अभी प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अभी भी प्रदेश में 50 हजार सीटें खाली है। इसी के चलते उच्‍च शिक्षा विभाग ने फिर से इसकी तारीख बढ़ा दी है। अब 30 सितंबर तक प्रवेश दिए जाएंगे।

Advertisment

बता दें कि प्रदेश के कॉलेज और विश्‍वविद्यालयों में यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों (CG College Admission 2024) में प्रवेश के लिए पहले तारीख 31 जुलाई तरह की गई थी। इसके बाद 16 अगस्‍त, इसके बाद 14 सितंबर कर दी गई थी। इसके बाद 30 सितंबर अब कर दी गई है।

प्रदेश के कॉलेजों में सीटें खाली

Chhattisgarh college admission date extended

छत्‍तीसगढ़ के कॉलेजों और विवि में 50 हजार से भी ज्‍यादा सीटें खाली हैं। ऐसे में उच्‍च शिक्षा विभाग को फिर से तारीख आगे बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा। वहीं कुछ दिनों पहले ही 12वीं की द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं। इस परीक्षा में करीब 11 हजार छात्र पास हुए हैं। अब जो तारीख बढ़ाई गई है, उससे इन छात्रों को फायदा मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें: CG Palestine Flag Controversy: रिहाई की मांग, आधी रात सिटी मजिस्‍ट्रेट ने फिलिस्‍तीन झंडा विवाद के 5 आरोपियों को दी बेल

Advertisment
chhattisgarh news hindi news CG news Bansal News CG Govt CG Education Department CG College Admission 2024 cg govt college admission
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें