Advertisment

AdityaL1 Launch: भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य L1 की सफल लॉन्चिंग, 4 महीने में पहुंचेगा लैगरेंज पॉइंट

देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य एल1’ यान की आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए लॉन्चिंग की गई है।

author-image
Bansal News
AdityaL1 Launch: भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य L1 की सफल लॉन्चिंग, 4 महीने में पहुंचेगा लैगरेंज पॉइंट

श्रीहरिकोटा। AdityaL1 Launch भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) देश के पहले सूर्य मिशन के तहत ‘आदित्य एल1’ यान की आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से आज सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर PSLV-C57 के XL वर्जन रॉकेट के जरिए लॉन्चिंग की गई है।

Advertisment

चार स्टेज वाला है रॉकेट

आपको बताते चलें, PSLV चार स्टेज वाला रॉकेट है, जहां पर आदित्य L1 को रॉकेट 235 x 19500 Km की ऑर्बिट में छोड़ेगा। इसमें 63 मिनट 19 सेकेंड का समय लगेगा। ये स्पेसक्राफ्ट करीब 4 महीने बाद लैगरेंज पॉइंट-1 (L1) तक पहुंचेगा।

https://twitter.com/i/status/1697857325187657814

कहा जा रहा है कि, आदित्य के सूरज पर इस पॉइंट पर ग्रहण का प्रभाव नहीं पड़ता, जिसके चलते यहां से सूरज की स्टडी आसानी से की जा सकती है। ​इस मिशन की अनुमानित लागत 378 करोड़ रुपए है।

सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला यान

‘आदित्य एल1’ को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है। ‘आदित्य एल1’ सूर्य का अध्ययन करने वाला पहला अंतरिक्ष यान होगा।

Advertisment

इसे शनिवार पूर्वाह्न 11 बजकर 50 मिनट पर इसरो के भरोसेमंद पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) के जरिये श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा।‘आदित्य एल1’ के 125 दिनों में लगभग 15 लाख किलोमीटर की दूरी तय कर लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आसपास हेलो कक्षा में स्थापित होने की उम्मीद है, जिसे सूर्य के सबसे करीब माना जाता है।

https://twitter.com/i/status/1697813299990344084

जानिए क्या है मिशन का उद्देश्य

इस मिशन का मुख्य उद्देश्य सौर वातावरण में गतिशीलता, सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप या कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और उनकी विशेषताओं तथा पृथ्वी के करीब अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है।

Advertisment

Image

‘आदित्य एल1’ सात पेलोड ले जाएगा, जिनमें से चार सूर्य के प्रकाश का निरीक्षण करेंगे। इसरो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर ‘चंद्रयान-3’ की सॉफ्ट लैंडिंग में मिली कामयाबी के बाद इस मिशन को अंजाम दे रहा है।

ये भी पढ़ें 

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव के पहले BJP को झटके पे झटके, आज ये दिग्गज नेता थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Gujarat Earthquake: कच्छ के दुधई में भूकंप के झटके किए महसूस, लोगों में मची अफरा-तफरी

Advertisment

Cloves Health Benefits: सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ाने ही नहीं कमाल के स्वास्थ्य फायदे देती है लौंग, जानिए

Sukma Bike Rally: सुकमा से कोटा तक निकली बाइक रैली, 500 से ज्यादा बाइक यात्री हुए शामिल

Aaj Ka Mudda: इनकी सौगात उनका दावा, किसके दावे दिखाएंगे असर, किसके वादों पर लगेगी मुहर?

ISRO Chandrayaan 3 Explainer Surya Mission AdityaL1 Launch
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें