Advertisment

दिग्विजय सिंह के भतीजे की दबंगई: राघौगढ़ में आदित्य विक्रम सिंह ने सिगरेट पीते-पीते पुलिस से की अभद्रता, FIR दर्ज

Aditya Vikram Singh: दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह ने राघौगढ़ में सिगरेट पीते-पीते पुलिस से अभद्रता की। FIR दर्ज। वीडियो वायरल।

author-image
Rahul Garhwal
Aditya Vikram Singh Viral video police Raghogarh guna hindi news

रिपोर्ट - पंकज श्रीवास्तव

दिग्विजय सिंह के भतीजे की दबंगई: गुना के राघौगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भतीजे और चाचौड़ा के पूर्व कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिस से अभद्रता की। सिगरेट पीते-पीते उनका पुलिस को धमकी देने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

Advertisment

पुलिस से क्यों भिड़े आदित्य विक्रम सिंह

राघौगढ़ में जेपी कॉलेज के पास महिला सुरक्षा और जागरुकता अभियान में नुक्कड़ कार्यक्रम किया जा रहा था। पुलिस ने एक तरफ का ट्रैफिक रोका था। जब आदित्य विक्रम सिंह वहां पहुंचे तो वे पुलिस से वहीं से निकलने को लेकर भिड़ गए। उनका कहना था कि वे वहीं से निकलेंगे।

सिगरेट पीते-पीते पुलिस से की बहस

Aditya Vikram Singh

इस दौरान आदित्य विक्रम सिंह के हाथों में सिगरेट थी। वे मुंह से धुआं छोड़ते हुए पुलिस से अभद्रता करने लगे। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो वे कार्यक्रम बंद कराने की धमकी देने लगे।

पुलिस और आदित्य में ऐसे हुई बहस

ड्राइवर - यह बाबा साहब हैं, छोटे राजा लक्ष्मण सिंह जी के बेटे हैं।

आदित्य - पुलिस को धमकाते हुए, सुप्रीम कोर्ट का हूं! कानून मुझे ज्यादा पता है या तुम्हें। सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हो क्या तुम। पुलिस की ओर इशारा करते हुए इसका नाम क्या है। फोन लगाओ।

Advertisment

ड्राइवर - पुलिस कर्मियों से कहता है कि वीडियो बनाना बंद कीजिए।

SDOP -मैं कोई गलत काम नहीं कर रही हूं।

आदित्य - छात्राओं को भीतर जाने का कहते नजर आते हैं। वे छात्राओं से बोलते हैं, हां हो गया प्रोग्राम चलो अब अंदर चलो।

SDOP - किसे कह रहे हैं आप। आप इस तरीके से बात नहीं कर सकते। आप यहां पर कुछ पावर रखते हैं तो मैं भी यहां पर कुछ हूं। मैं कोई गलत कार्यक्रम नहीं करवा रही हूं।

आदित्य - पुलिस की ओर इशारा करते हुए क्या कर रहा है यार ये। देखो पुलिस की दादागिरी। बेटा मामला अब गरम हो गया है। वर्दी का धौंस मत दिखाना। हट जा बे।

Advertisment

TI - हुकुम आपसे निवेदन है कि आप यहां से चले जाएं। हम आपसे निवेदन कर रहे हैं आप जिस प्रकार हमसे बातें कर रहे हैं यह कोई तरीका नहीं होता है। हम मानते हैं कि राघौगढ़ आपका है। सब आपका है, लेकिन बात करने का यह तरीका सही नहीं है।

आदित्य -पुलिस की ओर उंगली दिखाते हुए तू चुप बैठ। मेरा फोन ला।

TI -ढंग से बात करिए आप।

आदित्य - काहे का ढंग तेरेको बे। गाड़ी आ गई। पुलिस को धमकाते हुए, हट जा साले।

सरकारी काम में बाधा डालने पर FIR दर्ज

ADITYA

राघौगढ़ के थाना प्रभारी जुबेर खान द्वारा दर्ज कराई गई FIR के मुताबिक में जुबेर खान टी आज शुक्रवार 11 अक्टूबर को थाना स्टाफ के साथ राघौगढ़ में केंद्र बैंक तिराहे पर जेपी कॉलेज की छात्र-छात्राओं के साथ महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से नुक्कड़ नाटक का आयोजन करा रहा था। इसी दौरान वहां पूर्व चाचौड़ा विधायक लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए ड्यूटी पर तैनात उप-निरीक्षक रवि भिलाला से आयोजन का विरोध करते हुए बहस करने लगे।

Advertisment

यह देखकर मैंने आदित्य विक्रम सिंह के पास जाकर बताया कि कॉलेज की छात्र-छात्राएं जन जागरुकता के लिए अभिमन्यु अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं। यह सुनकर आदित्य रौब झाड़ते हुए बोले की यहां कोई कार्यक्रम नहीं होगा, सबको हटाओ। इसी के साथ में नुक्कड़ नाटक कर रहे छात्र-छात्राओं को वहां से जाने के लिए धमकाने लगे। मैंने उन्हें दोबारा समझने का प्रयास किया तो आदित्य विक्रम सिंह ने मुझे धक्का दिया। पुलिस के अन्य स्टाफ को भी अपशब्द कहे और उनसे अभद्रतापूर्वक व्यवहार किया।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश पुलिस ट्रांसफर: श्योपुर में इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के तबादले, 10 थानों के TI और 3 चौकी प्रभारी भी बदले

आदित्य विक्रम सिंह के ड्राइवर ने भी दी धमकी

FIR में आदित्य विक्रम सिंह के ड्राइवर उधम सिंह के द्वारा भी धमकाए जाने और दुर्व्यवहार करने की बात कही गई है। ड्राइवर उधम सिंह ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को धमकी भरे लहजे में कहा कि आदित्य विक्रम सिंह छोटे राजा लक्ष्मण सिंह के बेटे हैं। पूरा राघौगढ़ इन्हीं का है। ड्राइवर ने नुक्कड़ नाटक के दौरान मौजूद जेपी कॉलेज के रजिस्ट्रार संजय मिश्रा और अन्य स्टाफ के साथ भी अभद्रता की। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में अन्य लोग भी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: किसानों के लिए Mohan सरकार ने उठाया बड़ा कदम, MP के अन्नदाताओं को होगा ये फायदा!

Digvijay Singh दिग्विजय सिंह Aditya Vikram Singh Aditya Vikram Singh Raghogarh Aditya Vikram Singh Viral video Aditya Vikram Singh police Viral video Bullying of Digvijay Singh nephew Aditya Vikram Singh आदित्य विक्रम सिंह आदित्य विक्रम सिंह राघौगढ़ आदित्य विक्रम सिंह वीडियो वायरल दिग्विजय सिंह के भतीजे आदित्य विक्रम सिंह की दबंगई
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें