Advertisment

Aditya L1 Satellite: उपग्रह में लगे पेलोड ने काम करना किया शुरू, इसरो ने दी जानकारी

भारत के आदित्य-एल1 उपग्रह में लगे पेलोड ‘आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट’ ने काम करना शुरू कर दिया है।

author-image
Bansal News
Aditya L1 Satellite: उपग्रह में लगे पेलोड ने काम करना किया शुरू, इसरो ने दी जानकारी

बेंगलुरु। Aditya L1 Satellite  भारत के आदित्य-एल1 उपग्रह में लगे पेलोड ‘आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट’ ने काम करना शुरू कर दिया है और यह सामान्य रूप से काम कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

2 सितंबर को हुआ था प्रक्षेपण

इसरो ने दो सितंबर को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया था। इसरो के अनुसार, ‘आदित्य-एल1’ सूर्य का अध्ययन करने वाली पहली अंतरिक्ष-आधारित वेधशाला है। यह पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर स्थित लैग्रेंजियन बिंदु ‘एल1’ के आसपास एक प्रभामंडल से सूर्य का अध्ययन कर रही है।

Image

इसरो ने दिया बयान

इसरो ने एक बयान में कहा कि आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एएसपीईएक्स) में दो अत्याधुनिक उपकरण सोलर विंड आयन स्पेक्ट्रोमीटर (एसडब्ल्यूआईएस) और सुप्राथर्मल एंड एनर्जेटिक पार्टिकल स्पेक्ट्रोमीटर (एसटीईपीएस) शामिल हैं। एसटीईपीएस उपकरण 10 सितंबर, 2023 को शुरू किया गया। एसडब्ल्यूआईएस उपकरण दो नवंबर, 2023 को सक्रिय हुआ था और इसने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसरो के अनुसार उपकरण ने सौर पवन आयन, मुख्य रूप से प्रोटॉन और अल्फा कणों को सफलतापूर्वक मापा है।

ये भी पढ़ें

Former Kerala minister P Sirak John: नहीं रहे केरल के पूर्व मंत्री, इन मंत्रियों ने जताया शोक

Advertisment

Exit Polls Results of 5 State: किसकी बनेगी सरकार-किसका होगा सूपड़ा साफ, जानें 5 राज्यों में एक्जिट पोल के नतीजे

December New Rules: आज से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, जानें आम आदमी की जेब पर कितना पड़ेगा फर्क

Interesting Facts: हैदराबाद का नाम भाग्यनगर करने की बात कहा से आई ? जानें इस रिपोर्ट में

Advertisment

Exit Poll 2023: MP में 5 में से 3 में BJP, 2 में INC, CG में पांचों में INC आगे

Aditya L1 Satellite, ISRO, Surya Mission, 'Aditya Solar Wind Particle Experiment'

ISRO Surya Mission 'Aditya Solar Wind Particle Experiment' Aditya L1 Satellite
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें