Advertisment

Aditya L1 enters critical stage: हैलो आर्बिट में प्रवेश के लिए तैयार भारत का आदित्य एल-1 मिशन, काउंटडाउन शुरू

आदित्य L-1 का स्पेस क्राफ्ट पृथ्वी-सूर्य के बीच ग्रेविटी बैलेंस के लैंग्वेज प्वाइंट के नजदीक स्थित हैलो ऑर्बिट प्रवेश करने के लिए तैयार है.

author-image
Manya Jain
Aditya L1 enters critical stage: हैलो आर्बिट में प्रवेश के लिए तैयार भारत का आदित्य एल-1 मिशन, काउंटडाउन शुरू

Aditya L1: भारत का आदित्य एल- 1 सूर्य मिशन का स्पेस क्राफ्ट पृथ्वी और सूर्य के बीच ग्रेविटी बैलेंस के लैंग्वेज प्वाइंट एल-1 के नजदीक स्थित हैलो ऑर्बिट में  प्रवेश करने के लिए तैयार है।

Advertisment

इसरो ने जानकारी दी कि स्पेस अपने ऐम के बहुत पास है। आदित्य एल- 1 स्पेसक्राफ्ट का हैलो ऑर्बिट में पहुंचना इस मिशन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

इसरो के मुताबिक, स्पेसक्राफ्ट इस फेज की शुरुआत 6 जनवरी 2024 के आस-पास करेगा।

2 सितंबर को लॉन्च किया गया था आदित्य L-1

बता दें कि आदित्य L1(Aditya L1) मिशन 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा से PSLV रॉकेट से लॉन्च किया गया था।

Advertisment

इस मिशन का उद्देश्य सूर्य का अध्ययन करना है। साथ ही सूर्य से मिलने वाले प्रकाश और ऊर्जा समेत कई गतिशील परिवर्तन और विस्फोटक घटनाओं की जानकारी जुटाना है।

संबंधित खबर :

  Aditya L1: देश के पहले सौर मिशन आदित्य L1 को लेकर आया बड़ा अपडेट, ISRO ने बताया- इस दिन प्वाइंट पर पहुंचेगा

सूर्य पर होने वाली घटनाओं का पता लगाएगा

ISRO प्रमुख ने कहा कि जब आदित्य L1(Aditya L1) अपने गंतव्य पर पहुंच जाएगा, तो यह अगले पांच वर्षों तक सूर्य पर होने वाली विभिन्न घटनाओं का पता लगाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि भारत भविष्य में तकनीकी रूप से एक शक्तिशाली देश बनने वाला है।

Advertisment

सोमनाथ ने कहा कि ISRO ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशों के अनुसार ‘अमृत काल’ के दौरान एक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की योजना बनाई है, जिसे ‘भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन’ कहा जाएगा।

संबंधित खबर :

AdityaL1 Launch: भारत के पहले सोलर मिशन आदित्य L1 की सफल लॉन्चिंग, 4 महीने में पहुंचेगा लैगरेंज पॉइंट

लैगरेंज पॉइंट-1 (L1) क्या है?

लैगरेंज पॉइंट का नाम इतालवी-फ्रेंच मैथमैटीशियन जोसेफी-लुई लैगरेंज के नाम पर रखा गया है। इसे बोलचाल में L1(Aditya L1) नाम से जाना जाता है। ऐसे पांच पॉइंट धरती और सूर्य के बीच हैं, जहां सूर्य और पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल बैलेंस हो जाता है और सेंट्रिफ्यूगल फोर्स बन जाती है।

Advertisment

ऐसे में इस जगह पर अगर किसी ऑब्जेक्ट को रखा जाता है तो वह आसानी उस पॉइंट के चारों तरफ चक्कर लगाना शुरू कर देता है।

सूर्य की स्टडी जरूरी क्यों?

जिस सोलर सिस्टम में हमारी पृथ्वी है, उसका केंद्र सूर्य ही है। सभी आठ ग्रह सूर्य के ही चक्कर लगाते हैं। सूर्य की वजह से ही पृथ्वी पर जीवन है। सूर्य से लगातार ऊर्जा बहती है। इन्हें हम चार्ज्ड पार्टिकल्स कहते हैं।

सूर्य का अध्ययन(Aditya L1) करके ये समझा जा सकता है कि सूर्य में होने वाले बदलाव अंतरिक्ष को और पृथ्वी पर जीवन को कैसे प्रभावित कर सकते हैं।

Advertisment

ये भी पढ़ें:

India vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला जीतने के 31 साल के इंतजार को खत्म करने के लिए भारत तैयार

Corona New Variant: 24 घंटे में 752 नए केस मिले, WHO ने कहा- एक महीने में 52 फीसदी बढ़ी केसों की संख्या

MP NEWS: सीएम मोहन यादव के लिए खरीदा जाएगा लग्जरी जेट प्लेन, नए सिरे से शुरू होगी प्लेन खरीदने की प्रोसेस

Advertisment

MP NEWS: विधानसभा चुनाव में शिकस्त के बाद लोकसभा की तैयारी में जुटी MP कांग्रेस, नए प्रभारी जितेंद्र सिंह पहुंचे भोपाल

Ayodhya: मुंबई की शबनम शेख रामलला के दर्शनों के लिए पैदल जाएंगी अयोध्या, सीएम योगी से है प्रभावित

solar system PSLV L1 ISRO hindi news First Solar Mission Aditya L1 Aditya L-1 ready to enter
Advertisment
चैनल से जुड़ें