Advertisment

Tanya Roberts Passes Away : जेम्स बॉन्ड फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का निधन

Tanya Roberts Passes Away : जेम्स बॉन्ड फिल्म में काम करने वाली अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स का निधन

author-image
Bhasha
ब्रिटेन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए कोविड-19 की जांच अनिवार्य की

लॉस एंजिलिस, चार जनवरी (भाषा) जेम्स बॉन्ड फिल्म (James Bond Movie) में काम करने वाली अभिनेत्री तान्या रॉबर्ट्स (Actress Tanya Roberts Passes Away)  का निधन हो गया है। उन्हें ' ए वीयू टू ए किल' और ' डेट 70टीज शो' में शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है। वह 65 वर्ष की थी।

Advertisment

रोबर्ट्स के प्रतिनिधि ने ऑनलाइन समाचार पत्र 'टीएमज़ेड' को बताया कि अभिनेत्री क्रिसमस (Christmas) की पूर्व संध्या पर अपने कुत्ते को टहलाने लेकर गई थी और घर वापस आने पर बेहोश होकर गिर पड़ी थीं।

ऑनलाइन समाचार पत्र ने बताया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। लेकिन वह कभी ठीक नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि रॉबर्ट्स बीमार नहीं थीं।

रॉबर्ट्स ने अपने करियर (Tanya Roberts Career) की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और वह टीवी पर विज्ञापन भी करती थी। इसके बाद 1975 में उन्होंने फिल्म 'फोर्स एंट्री' (Force Entry) से अभिनय की दुनिया में कदम रखा।

Advertisment

उन्होंने 1985 में जेम्स बॉन्ड फिल्म 'ए वीयू टू ए किल' में काम किया।

भाषा

नोमान उमा

उमा

Tanya Roberts Passes Away James Bond Actress Tanya Roberts International News Hindi International News Bansal News MP CG Bansal News
Advertisment
चैनल से जुड़ें