Advertisment

Actor Vikram Gokhale Health: अभिनेता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे हो रहा है सुधार ! जल्द अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

author-image
Bansal News
Actor Vikram Gokhale Health: अभिनेता के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे हो रहा है सुधार ! जल्द अस्पताल से मिलेगी छुट्टी

पुणे। Actor Vikram Gokhale Health  वरिष्ठ अभिनेता विक्रम गोखले के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। यहां जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है, उसके अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

अस्पताल के पीआरओ ने दी जानकारी

अभिनेता गोखले (77) का यहां दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में कई स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर इलाज चल रहा है अस्पताल के प्रवक्ता शिरीष यादकिकर ने कहा, ‘‘ गोखले के स्वास्थ्य में धीमा लेकिन सुधार नजर आ रहा है। वह अपनी आंखें खोल रहे हैं और उनके हाथ-पैरों में हलचल है। संभवत: अगले 48 घंटे तक उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा जाएगा।’’ उन्होंने कहा कि उनका रक्तचाप एवं हृदय की धड़कन ठीक हैं।

इन फिल्मों में किया काम

थियेटर, टेलीविजन और फिल्मों में समान रूप से काम करने वाले गोखले अमिताभ बच्चन अभिनीत “अग्निपथ” (1990), ‘‘हम दिल दे चुके सनम’’ (1999), “भूल भुलैया” (2007), “नटसम्राट” (2015) और “मिशन मंगल” (2019) सहित कई मराठी और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी हाल में रिलीज मराठी फिल्म “गोदावरी” है। बृहस्पतवार को गोखले के परिवार के सदस्यों एवं अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि वह गंभीर हालत में हैं और इलाज का उन पर असर नजर नहीं आ रहा है।

Vikram Gokhale Vikram Gokhale hospitalised " vikram gokhale latest news" vikram ghokhale Vikram Gokhale acting vikram gokhale actor vikram gokhale bio vikram gokhale biography Vikram Gokhale death vikram gokhale death news vikram gokhale family vikram gokhale health update vikram gokhale interview vikram gokhale marathi movie vikram gokhale movie Vikram Gokhale movies vikram gokhale news vikram gokhale passed away vikram gokhale statement vikram gokhle
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें