Advertisment

MP News: इंदौर की सड़कों पर दौड़े एक्टर सोनू सूद, बोले- अब फिटनेस में भी इंदौर बनेगा नंबर वन

MP News: अपने दमदार अभिनय के साथ में सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले एक्टर सोनू सूद रविवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पहुंचे।

author-image
Agnesh Parashar
MP News: इंदौर की सड़कों पर दौड़े एक्टर सोनू सूद, बोले- अब फिटनेस में भी इंदौर बनेगा नंबर वन

           हाइलाइट्स

  • इंदौर पहुंचे एक्टर सोनू सूद
  • मैराथन दौड़ में हुए शामिल
  • लोगों को दिया फिट रहने का मैसेज
Advertisment

इंदौर। MP News: अपने दमदार अभिनय के साथ में सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले एक्टर सोनू सूद रविवार को देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर पहुंचे। जहां उन्होंने बंसल न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए कहा कि इंदौर उनका दूसरा घर है, उनकी बचपन की यादें इस शहर से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि इंदौर ने स्वच्छता का संदेश तो पूरी दुनिया में दिया है लेकिन अब इंदौर फिटनेस का संदेश भी देगा और फिटनेस में भी इंदौर नंबर वन जरूर बनेगा।

   सोनू बोले- यहां की गलियों में बीता बचपन

उन्होंने आगे कहा कि बचपन के दिनों में 56 दुकान, पलासिया और  राजबाड़ा आया करता था, अब तो इतना बदलाव हो गया है कि मैं खुद कन्फ्यूज हूं कि वो कहां आ गया हूं। सोनू सूद इंदौर की सड़कों पर दौड़ लगाते भी दिखे।

Advertisment

   मैराथन दौड़ में हुए शामिल

बता दें कि रविवार को कोल इंडिया इंदौर मैराथन 2024 की थीम पर आयोजित मैराथन दौड़ में शामिल होने इंदौर आए थे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मैराथन में शामिल हुए। इस मैराथन के जरिए सोनू सूद ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने, ट्रैफिक नियमों का पालन की सलाह लोगों को दी। साथ ही उन्होंने लोगों को सेहत के प्रति जागरुक भी किया। सोनू ने लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई।

   बड़ी संख्या में लोगों ने लगाई दौड़

मैराथन दौड़ में सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। इसमें अपने परिवार के साथ लोग पहुंचे थे। लोग यहां पर गाने पर झूमते नजर भी आए। सोनू सूद ने भी लोगों के बीच डॉस किया।

मैराथन की शुरूआत अलग-अलग जगहों से हुई। जो सुबह साढ़े 5 बजे से शुरू होकर लगभग 11 बजे नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई। इसमें शामिल होने के लिए सोनू सूद एक दिन पहले ही इंदौर पहुंच गए थे। वह रनर्स की हौसला अफजाई के लिए विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

Advertisment

   इन कैटेगिरी में हुई दौड़

21 किमी. की हाफ मैराथन सुबह 5.30 बजे नेहरू स्टेडियम से शुरू हुई।

10 किमी. वाली मैराथन सुबह 6.30 बजे नेहरू स्टेडियम से ही शुरू हुई।

5 किमी. की मैराथन ‘हैरिटेज वॉक” सुबह 8:30 बजे राजवाड़ा से शुरू हुई।

3 किमी. की फैमिली रन सुबह 8 बजे यशवंत क्लब से शुरू हुई।

राजवाड़ा और नेहरू स्टेडियम पर इकट्ठा हुए शहर के लोग

Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें