Advertisment

अभिनेता अन्नू कपूर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

अभिनेता अन्नू कपूर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर, Actor Annu Kapoor admitted to Ganga Ram Hospital, condition stable

author-image
Bansal News
अभिनेता अन्नू कपूर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता अन्नू कपूर को सीने में दर्द की शिकायत के बाद गुरुवार को सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी चिकित्सकों ने दी। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 66 वर्षीय अभिनेता को तड़के अस्पताल में भर्ती कराया गया।सर गंगाराम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) अजय स्वरूप ने कहा कि अभिनेता को सीने में तकलीफ के कारण भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने एक स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा कि कपूर की हालत वर्तमान में स्थिर है और उसमें सुधार के लक्षण हैं।’’इसमें यह भी कहा कि कपूर को हृदय रोग विभाग में भर्ती किया गया है और वह डॉ. सुशांत वट्टल की देखरेख में हैं।

Advertisment
ganga ram hospital condition stable Annu Kapoor admitted actor
Advertisment
चैनल से जुड़ें