Advertisment

PM MODI MOTHER: पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई, दर्ज हुआ एफआईआर

PM MODI MOTHER: पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई, दर्ज हुआ एफआईआर PM MODI MOTHER: Action on those who made unrestrained comments on PM Modi and his late mother, FIR registered

author-image
Bansal News
PM MODI MOTHER: पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां पर अनर्गल टिप्पणी करने वाले पर कार्रवाई, दर्ज हुआ एफआईआर

PM MODI MOTHER: प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने वाले हेमंत मालवीय के खिलाफ भाजपा ने एफआईआर दर्ज करवाई है। भाजपा युवा मोर्चा और विधि प्रकोष्ठ ने संयोगितागंज थाने पहुंचकर हेमंत मालवीय के एफआईआर दर्ज विरुद्ध धारा 188 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisment

यह जानकारी युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने देते हुए बताया कि हेमंत मालवीय ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद मोदी एवं उनकी दिवंगत माताजी को लेकर गलत, झूठी एवं छवि धूमिल करने वाली टिप्पणी की है। मिश्रा ने कहा कि सभी को विदित है कि 30 दिसंबर 2022 को नरेंद्र मोदी की माताजी का दुःखद निधन हो गया है, जिसे लेकर पूरे देश में शोक की लहर है। ऐसे दुःखद समय में भी हेमंत मालवीय द्वारा मानवता की सारी हदें पार करते इस तरह की टिप्पणी की गई है, जो कि सहन करने योग्य नहीं है।

publive-image

भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष श्री सौगात मिश्रा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विश्व में हमारे देश का डंका बज रहा है माननीय प्रधानमंत्री जी की कार्यप्रणाली एवं अथक परिश्रम ने दुनिया को श्री नरेंद्र मोदी का प्रशंसक बना दिया है। बता दें कि मालवीय खुद को कांग्रेस के साथ जुड़ा होने का दावा करता है।

हेमंत सौगात विरुद्ध मोर्चा मिश्रा मालवीय माननीय भारतीय बताया प्रधानमंत्री प्रकोष्ठ नेतृत्व नरेंद्र इंदौर अध्यक्ष unrestrained shri remarks prime Person narendra mother modi minister made latest news indore late Indore Updates: Indore News Indore hindi news FIR
Advertisment
चैनल से जुड़ें