Advertisment

मध्यप्रदेश में एक्शन: सिवनी में पेड़ों की अवैध कटाई होने पर 2 डिप्टी रेंजर सस्पेंड, 3 वनरक्षकों को भी किया था निलंबित

Action On Deputy Ranger Seoni: MP में सिवनी दक्षिण वन मंडल अधिकारी गौरव मिश्र ने केवलारी वन परिक्षेत्र के 2 डिप्टी रेंजर रामकिशोर उईके और बाबू लाल गढ़पाले को अवैध कटाई के मामले में निलंबित कर दिया है।

author-image
Rahul Garhwal
Action On Deputy Ranger South Forest Division Seoni teak illegal cutting

Action On Deputy Ranger Seoni: सिवनी में केवलारी वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर रामकिशोर उईके और बाबूलाल गढ़पाले को सस्पेंड कर दिया गया है। इससे पहले 3 वन रक्षकों को भी निलंबित किया जा चुका है। रेंजर और SDO ने दोनों डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई की अनुशंसा की थी। ये पूरी कार्रवाई पेड़ों की अवैध कटाई होने पर की गई है।

Advertisment

इनकी लापरवाही से हुई कटाई

सिवनी दक्षिण वन मंडल में बहुत ज्यादा संख्या में पेड़ों की कटाई हुई है। इसकी जांच की जा रही है। सिवनी दक्षिण वन मंडल अधिकारी गौरव मिश्र ने बताया कि अब तक की जांच में पाया गया है कि विभागीय अमले की लापरवाही और कार्य के प्रति उदासीनता के कारण अवैध कटाई हुई है। वन परिक्षेत्र से संबंधित विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की कार्य प्रणाली संदिग्ध लग रही है। 3 वनरक्षक और 2 डिप्टी रेंजर को सस्पेंड किया गया है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर वन परिक्षेत्र अधिकारी और सहायक वन मंडल अधिकारी पर भी एक्शन लेने की अनुशंसा की गई है।

अवैध कटाई की मिली थी शिकायत

शिकायतकर्ताओं ने सिवनी वन परिक्षेत्र के 7 बीटों में अवैध कटाई की शिकायत की थी। 6 बीटों की जांच की जा चुकी है। भोपाल से पहुंची जांच टीम में अधिकारी समेत 11 मेंबर हैं। सिवनी वन परिक्षेत्र में 13 बीट हैं। जिन बीटों की जांच हुई है। वहां अवैध कटाई हो रही है।

अब तक 150 से ज्यादा पेड़ काटे

[caption id="attachment_752868" align="alignnone" width="891"]Action On Deputy Ranger Seoni जांच करती हुई टीम[/caption]

Advertisment

केवलारी परिक्षेत्र में अवैध कटाई की शिकायत पर जांच टीम बनाई गई। इसमें भोपाल से DCF जितेंद्र गुप्ता, सिवनी के सहायक वन मंडल अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी समेत अन्य सदस्य हैं। टीम ने 8 दिन पहले जांच शुरू की थी। जांच में पाया कि वनों की सुरक्षा के लिए जिन्हें तैनात किया है, उन्होंने वनों की सुरक्षा की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया। ऐसा लगता है कि वन माफिया ने उन्हीं के संरक्षण में जंगल के पेड़ काटे हैं। अभी तक 150 से ज्यादा पेड़ों की कटाई हो चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें:शिवराज सिंह चौहान ने महाकाल को दिया बेटे की शादी का निमंत्रण, परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

सिवनी वन मंडल अधिकारी ने क्या कहा ?

सिवनी वन मंडल अधिकारी गौरव कुमार मिश्र ने कहा कि 150 से ज्यादा पेड़ों की कटाई हुई है। 7 बीटों की शिकायत मिली थी, इसमें से 6 बीटों की जांच पूरी हो गई है। एक बीट की जांच बाकी है। जांच के आधार पर 3 वन रक्षकों और 2 डिप्टी रेंजर को सस्पेंड कर दिया गया है। इसके साथ ही वन परिक्षेत्र अधिकारी और सहायक वन मंडल अधिकारी पर भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। रिपोर्ट भोपाल भेजी गई है, वहां से कार्रवाई होगी।

Advertisment

मध्यप्रदेश बिजली विभाग में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती, जल्द करें अप्लाई, ये है आवेदन की आखिरी तिथि

Bijli Vibhag Vacancy 2025: हमारे देश में बिजली विभाग में वैकेंसी बहुत कम निकलती है, लेकिन जब निकलती है, तो बंपर निकलती है। इसी कड़ी में बिजली विभाग ने भी 2500 से अधिक पदों पर भर्तियां निकाली हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

South Forest Division Seoni Kewalari Forest Range Deputy Ranger suspended illegal cutting of teak in Seoni Cutting of trees in MP Action On Deputy Ranger Seoni Action On Deputy Ranger
Advertisment
चैनल से जुड़ें