Acidity: एसिडिटी को तुरंत कम कैसे करें? जानें दूर करने के घरेलू उपाय

यदि आप भी एसिडिटी (Acidity) की समस्या से जूझ रहे है तो चलिए जानते हैं एसिडिटी को दूर करने के घरेलू उपाय क्या हैं।

Acidity: एसिडिटी को तुरंत कम कैसे करें? जानें दूर करने के घरेलू उपाय

नई दिल्ली। Acidity Home Remedies : आज की बदलती लाइफस्टाइल में एसिडिटी की समस्या आम हो गई है। हर कोई इससे परेशान है। ज्यादा दिनों तक रहने वाली ये समस्या, खतरना​क साबित हो सकती है। यदि आप भी एसिडिटी की समस्या से जूझ रहे है तो चलिए जानते हैं एसिडिटी को दूर करने के घरेलू उपाय क्या हैं।

Home Remedies For Acidity In Kids : क्या आपके बच्चों को भी है गैस की समस्या, दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

ठंडाई देगा छाछ  Butter Milk For Acidity 

छाछ एक ऐसी ड्रिंक है जो शरीर को तरोताजा रखने में काफी मददगार होती है। छाछ गर्मी में पेट को ठंडा रखती है। इसमें उपस्थित लैक्टिक एसिड और नेचुरल बैक्टीरिया पेट में ज्यादा मात्रा में बनने वाले एसिड को रोकता है। इसके सेवन से पाचन भी ठीक होता है।

केला दिलाएगा छुटकारा Banana For Acidity 

आयुर्वेद में केले को एसिडिटी के लिए बेहद कारगार माना गया है। वि​शेषज्ञों भी इस दौरान केला का उपयोग सबसे अच्छा होता है। कहते है। एसिडिटी की प्रकृति ड्राय होती  जबकि केला इसका तोड़ है। इसमें मौजूद पोटेशियम पेट में अधिक मात्रा में एसिड बनने से रोकता है। ​जिससे शरीर का पीएच लेवल कम होता है। ये फाइबर से भरपूर होने के कारण फायदेमंद साबित होता है।

Foods To Relief From Acidity In Summer : गर्मी आप भी हैं एसिडिटी से परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

खरबूज देगा एंटी—आक्सीडेंट  Watermelan For Acidity 

आपको बता दें खरबूजे में पर्याप्त मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर, एसिड रिफ्लक्स मौजूद होते है। जो पेट संबंधी बीमारियों से बचाता है। ये पेट को ठंडा करता है। आपको बता दें इसमें पानी की मौजूदगी प्रचुर मात्रा में होती है जो आपकी बॉडी को डिहाईड्रेट होने से रोकता है।

अजवाइन है फायदेमंद Ajwain For Acidity 

एसिडिटी की समस्या से छुटकारा दिलाने में अजवाइन घरेलू उपाय (Acidity Home Remedies) के रूप में बेहद कारगर साबित होती है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है वे अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक बाउल में पानी लें, इसमें 2-3 चम्मच अजवाइन और काला नमक मिलाकर इसे उबाल लें, गुनगुना होने पर इसे ​पिएं।

Trapped Gas in Body Prevention : शरीर में गैस फंस जाए तो क्या करें, एक्सपर्ट से जानें आसान उपाय

हींग है गुणकारी Heeng For Acidity 

एसिडिटी के लिए हींग का उपयोग राहत दिलाने में सहायक होता है। इसके लिए हल्के गर्म पानी में हींग मिलाएं। इसे पिने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है।

अदरक का पानी Ginger For Acidity 

अदरक में मौजूद गुण एसिडिटी को दूर करने में सहायक साबित हो सकता है। इसके लिए अदरक के टुकड़ों को पानी में उबाल लें, जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसे छानकर पी सकते हैं।

Acidity Pain In Body : आप भी जान लें कहां-कहां हो सकता है गैस का दर्द? ताकि न हो कंफ्यूजन

काली मिर्च का सेवन करें Black paper

एसिडिटी की समस्या (Acidity Home Remedies) होने पर काली मिर्च का सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह ले लें।

Spinach Boiled Water : इन पांच बीमारियों के लिए रामबाण हैं उबली पालक का पानी! ये है बनाने का सही तरीका

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article