Advertisment

Acer ने लॉन्‍च किए शानदार Laptops: Google Gemini AI फीचर्स से है लैस, 15.6 इंच स्क्रीन के साथ 12 घंटे चलेगी बैटरी

Acer New Google Gemini AI Laptops Launched: Acer कंपनी ने Chromebook Plus 14 और Chromebook Plus 15 को बुधवार 14 अगस्‍त

author-image
Aman jain
Acer New Google Gemini AI Laptops Launched

Acer New Google Gemini AI Laptops Launched

Acer New Google Gemini AI Laptops Launched: Acer कंपनी ने Chromebook Plus 14 और Chromebook Plus 15 को बुधवार 14 अगस्‍त को भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने नए लैपटॉप मॉडल को स्टैंडर्ड यूजर्स के साथ-साथ एंटरप्राइज और एजुकेशन कस्टमर्स के लिए भी लॉन्च किया है।\

Advertisment

ये नए क्रोमबुक मॉडल फुल-HD LED डिस्प्ले से लैस है। इसमें आपको इंटेल और AMD राइजन प्रोसेसर के साथ 16 GB तक RAM और 512 GB तक के स्टोरेज पर चलते हैं। Acer का यह भी कहना है कि Chromebook Plus 14 और Chromebook Plus 15 में कंपनी के Gemini AI द्वारा संचालित Google के एप्लिकेशन और फीचर्स शामिल हैं।

publive-image

Acer Chromebook Plus 14 और Chromebook Plus 15 के फीचर्स

Display: Acer Chromebook Plus 14 और Chromebook Plus 15 दोनों ही क्रोम ओएस पर चलते हैं और इनमें 14-इंच और 15.6-इंच फुल-एचडी (1,920 x 1,080 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी स्क्रीन दी गई है।

https://twitter.com/BansalNewsMPCG/status/1823695817695260842

वे Gemini AI सुविधाओं के साथ-साथ Google की अन्य AI सुविधाओं जैसे कि Google फ़ोटो मैजिक इरेज़र, वॉलपेपर जनरेशन और एआई-निर्मित वीडियो बैकग्राउंड के लिए सर्पोट करते हैं।

Advertisment

Battery: इन लैपटॉप में 3 सेल 53Whr बैटरी है जिसे 65W पर चार्ज किया जा सकता है और इसकी MIL-STD 810H ड्यूरेबिलिटी रेटिंग है। Acer Chromebook Plus 15 का साइज 360.6x238.4x19.95mm है और इसका वजन 1.68kg है, जबकि Chromebook Plus 14 का साइज 326.87x224.93x20.5mm है और इसका वजन 1.43kg है।

publive-image

Ram & Storage: Chromebook Plus 14 में AMD Ryzen 7000 सीरीज APU तक की सुविधा मिलती है। जबकि Chromebook Plus 15 मॉडल में 13 जनरेशन का इंटेल कोर i7 CPU तक की सुविधा है। 14 इंच वाले मॉडल में 16GB तक LPDDR5 रैम है, जबकि बड़े लैपटॉप में 16GB तक की तेज़ LPDDR5X मेमोरी दी गई है।

Acer के नए क्रोमबुक प्लस मॉडल पर आपको 512GB तक का NVMe SSD स्टोरेज मिलता है (14-इंच मॉडल में केवल 256GB स्टोरेज है) इसी के साथ कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.2 शामिल हैं। दोनों मॉडल में दो USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-सी पोर्ट, दो USB 3.2 जनरेशन 1 टाइप-ए पोर्ट, एक माइक्रोएसडी कार्ड रीडर और एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक है।

Advertisment

क्‍या है नए Laptops की प्राइज

Chromebook Plus 15 की कीमत 8GB+256GB RAM और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन के लिए 44,990 रुपए से शुरू होती है, जबकि Chromebook Plus 14 की कीमत 35,990 रुपए से शुरू होती है। कंपनी की माने तो इन लैपटॉप को एंटरप्राइज़ ग्राहकों के लिए प्रोसेसर, मेमोरी, स्टोरेज और डिस्प्ले कॉन्फ़िगरेशन के साथ कस्टमाइज़ किया जा सकता है।

कहां से खरीद सकते आप

Acer कंपनी का कहना है कि नए Chromebook Plus 14 और Chromebook Plus 15 मॉडल कंपनी (Acer New Google Gemini AI Laptops Launched) के अपने रिटेल स्टोर, ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेज़न के ज़रिए खरीदे जा सकते हैं। इसे क्रोमा, विजय सेल्स और देश के दूसरे रिटेल आउटलेट्स के ज़रिए भी बेचा जाएगा। आप इन्‍हें यहां से भी खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Google का पहला फोल्डेबल स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च: 8-इंच OLED इनर डिस्प्ले और Tensor G4 चिपसेट का मिलेगा साथ, जानें कीमत

Advertisment
Acer Chromebook Plus 14 and 15 laptops Acer Chromebook Plus 14 and 15 laptops launch Acer Chromebook Plus 14 and 15 laptops price Acer Chromebook Plus 14 and 15 laptops specs Acer Chromebook Plus 14 and 15 laptops features Acer laptops under rs 35000 laptop under 35000 rupees एसर क्रोमबुक प्लस 14 और 15 लैपटॉप 35000 रुपये से कम के एसर लैपटॉप 35000 रुपये से कम में लैपटॉप
Advertisment
चैनल से जुड़ें