Advertisment

Rape: जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ किया रेप, खेतों में लहुलुहान मिला शव

जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ किया रेप, खेतों में लहुलुहान मिला बच्ची का शव accused-of-rape-on-bail-raped-a-five-year-old girl-found-dead-in-the-fields

author-image
Bansal news
Rape: जमानत पर आए दुष्कर्म के आरोपी ने पांच साल की बच्ची के साथ किया रेप, खेतों में लहुलुहान मिला शव

मुरैन। प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार समेत कई सामाजिक संगठन कई योजनाएं ला रहे हैं। सरकार भी प्रदेश में बच्चियों और महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने के तमाम प्रयास कर रही है। इसके बाद भी महिलाओं और बच्चियों के साथ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। मुरैना जिले  से एक पांच साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। यहां दुष्कर्म के आरोप में ही जेल में बंद एक आरोपी जमानत पर बाहर आया था। आरोपी ने एक पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की मौत हो गई और शव खेतों में लहुलुहान मिला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisment

बच्ची की ताई के साथ ही किया था रेप
गौरतलब है कि 32 वर्षीय युवक 20 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था। आरोपी ने बच्ची की ताई के साथ दुष्कर्म किया था जिसके आरोप में वह जेल में सजा काट रहा था। अब आरोपी ने बच्ची को अपना शिकार बनाया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने 5 साल की बच्ची को टॉफी दिलाने के बहाने बुलाया और खेतों में ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चेहरे पर कई गंभीर निशान हैं। बच्ची के माता-पिता घर से बाहर रहते हैं। मृतक बच्ची और उसकी बहन अपने दादा-दादी के साथ घर पर रहती थी।

sharmsar sabalgarh rapist rape with five year old girl rape murena dushkarma CG Breaking News Breaking News Bhopal breaking news Bansal News MP CG bhopal Bansal News bansal mp today news bansal mp news bansal mp Bansal Group bansal bhopal news aropi giraftar aropi arrested aropi
Advertisment
चैनल से जुड़ें