Advertisment

MP News: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

MP News: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, वीडियो शेयर कर दी जानकारी MP News: Accident of Maihar MLA Narayan Tripathi's car, video shared

author-image
Bansal News
MP News: मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

MP News: मध्यप्रदेश से बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। भयानक हादसा गढ़ा कोटा के पास हुआ। गनमीत रही कि वह इस हादसे में बाल-बाल बच गए है।

Advertisment

[caption id="attachment_208726" align="alignnone" width="1600"]mla narayan tripathi car मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी की गाड़ी का एक्सीडेंट होने के बाद उड़े परखच्चे[/caption]

भगवान की कृपा से हम पूरी तरह स्वस्थ

मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने वीडियो जारी कर अपने सकुशल होने की सूचना दी। विधायक त्रिपाठी ने वीडियो में कहा, "11 अप्रैल रात करीब 12 बजे हम लोग स्कॉर्पियो वाहन से बागेश्वर महाराज की कथा के लिए जा रहे थे। उस दौरान ट्रक से हमारा एक्सीडेंट हो गया। वाहन में हम चार लोग थे। हम पूरी तरह स्वस्थ हैं। किसी को भी किसी तरह की चोट नहीं आई है। भगवान की कृपा से हम पूरी तरह स्वस्थ हैं, लेकिन गाड़ी के पूरी तरह परखच्चे उड़ गए हैं। सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद, आभार, जो आप इतनी दुआएं देते हैं। इन्हीं दुआओं की वजह से हम ठीक है। "

[video width="848" height="480" mp4="https://bansalnews.com/wp-content/uploads/2023/04/WhatsApp-Video-2023-04-12-at-11.16.05-PM.mp4"][/video]

Advertisment

बता दें कि मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी का 11 अप्रैल की दरमियानी रात गढ़ाकोटा के पास सड़क हादसा हो गया था जिसमें उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में विधायक के सीने में चोट आई थी।

CSK Vs RR: जीत नहीं दिला सके धोनी, रोमांचक मुकाबले में चेन्नई की हार

संदेह के घेरे में एक्सीडेंट

गौरतलब है कि हादसे से एक दिन यानी 10 अप्रैल को ही मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने अपनी नई पार्टी विंध्यपार्टी बनाने का एलान किया था। माना जा रहा है कि त्रिपाठी की नजर विंध्य की 30 सीटों पर है। वहीं पार्टी बनाने के बाद इतना बड़ा एक्सीडेंट संदेह के घेरे में आ गया है। कुछ राजनीतिक विशेसज्ञों का मानना है कि बीजेपी के खिलाफ त्रिपाठी के बगावती तेवर हादसे की वजह हो सकती है।

MP news Maihar MLA narayan tripathi car accident
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें