Advertisment

Maharashtra Boat Capsized: 20 श्रमिकों को ले जा रही नौका नदी में पलटी, अब तक 18 श्रमिकों को बचाया

महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह वैतरणा नदी में 20 श्रमिकों को ले जा रही एक नौका पलट गयी जिसके बाद कम से कम दो व्यक्ति लापता हैं।

author-image
Bansal News
Maharashtra Boat Capsized: 20 श्रमिकों को ले जा रही नौका नदी में पलटी, अब तक 18 श्रमिकों को बचाया

मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह वैतरणा नदी में 20 श्रमिकों को ले जा रही एक नौका पलट गयी जिसके बाद कम से कम दो व्यक्ति लापता हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि अब तक 18 श्रमिकों को बचाया जा चुका है।

Advertisment

क्या है पूरी घटना

उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह करीब छह बजे हुई जब मजदूर जवाहर लाल नेहरू बंदरगाह-वडोदरा एक्सप्रेसवे के निर्माण में लगी कंपनी की नौका में सवार होकर जा रहे थे।परियोजना के तहत नदी पर एक पुल का निर्माण किया जा रहा है।

अधिकारी ने बताया कि जब नौका नदी के बीच में थी, तब वह पलट गई, जिसके बाद सभी श्रमिक नदी में गिर गए।घटना के बारे में पुलिस, दमकल विभाग और जिला प्रशासन को सूचित किया गया जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।

18 श्रमिकों को बचाई जान

अधिकारी ने बताया कि अब तक 18 श्रमिकों को बचाया गया है और शेष दो की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों और मछली पकड़ने वाले समुदाय के सदस्यों की मदद से बचाव अभियान जारी है।

Advertisment

Maharashtra, Boat Capsized, Vaitarana River, big news

Vaitarana River Maharashtra boat capsized BIG NEWS​
Advertisment
चैनल से जुड़ें