Advertisment

Accident: नदी में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, 23 लोग घायल, पानी में कूदा बचाव दल

Accident: नदी में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, 23 लोग घायल, पानी में कूदा बचाव दल accident-bus-full-of-employees-fell-in-river-23-injured-rescue-team-jumped-in-water

author-image
Bansal News
Accident: नदी में गिरी कर्मचारियों से भरी बस, 23 लोग घायल, पानी में कूदा बचाव दल

सूरजपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के कम से कम 32 कर्मचारी रविवार को उस समय घायल हो गये, जब उनकी बस राज्य के सूरजपुर जिले में एक नदी में गिर गयी। पुलिस ने बताया कि एसईसीएल के कुल 43 कर्मी बस में सवार होकर कंपनी के भटगांव मुख्यालय से महान कोल माइन्स जा रहे थे। जब बस सुखदेवपुर गांव के पास एक पुल पर पहुंची तो चालक ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया और बस पुल की सीमेंट की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार सभी लोगों को भटगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 32 लोगों को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। बाकी लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। अधिकारी ने कहा कि नदी में पानी का स्तर कम था, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था। इस बाबत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

Advertisment
सुरजपुर न्यूज़ Surajpur Samachar Surajpur News in Hindi surajpur news SECL Bhatgaon Pradesh Breaking Hindi Petrol diesel price today petrol diesel price hike petrol diesel price cut MP Samachar in Hindi MP politics News in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Mahan-2 coal mines Bus fell into the bridge Bus accident in Surajpur bus accident
Advertisment
चैनल से जुड़ें