Advertisment

Accident: बुरहानपुर में मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 10 गंभीर रूप से घायल, 30 लोग थे सवार

Accident: बुरहानपुर में मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 10 गंभीर रूप से घायल, 30 लोग थे सवार accident-a-truck-full-of-laborers-overturned-in-burhanpur-10-seriously-injured-30-people-were-on-board

author-image
Bansal News
Accident: बुरहानपुर में मजदूरों से भरा ट्रक पलटा, 10 गंभीर रूप से घायल, 30 लोग थे सवार

बुरहानपुर। प्रदेश के बुरहानपुर जिले में एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में करीब 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा इंदौर-इच्छापुर मार्ग पर हुआ है। यहां रविवार को मजदूरों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस ट्रक में करीब 30 मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया। शोर सुनकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने मदद की और एंबुलेंस बुलाकर मजदूरों को जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले की जानकारी मिलने के बाद शाहपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर जिले के सातपायरी गांव से महाराष्ट्र के बीड़ गन्ना कटाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक पलट गया। इस हादसे में सुखलाल भिलाला, शिवराम नागे, शिवकुमार नागे, शिवाजी नागे, बायोबाई, अर्जुन, करण, ज्योति बाई, रामलाल मावस्कर, नीलेश कंसूलाल समेत करीब 10 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मजदूरों से भरे इस ट्रक में महिला, पुरुषों के अलावा चार से चौदह साल उम्र के सात बच्चे भी सवार थे। इस हादसे में करीब 10 लोगों को गंभीर चोटें आईं हैं। बाकि कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मजदूरों से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है। हालांकि 10 मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। इन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। ट्रक में करीब 30 लोग सवार थे। ये सभी लोग मजदूरी करने के लिए महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है।

Advertisment
MP news burhanpur news Burhanpur Road Accident Laborers injured in Accident Truck Accident in Burhanpur Truck Overturn in Burhanpur बुरहानपुर में ट्रक पलटा
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें