Advertisment

Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 19 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे विधायक

Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 19 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे विधायक accident-4-people-killed-more-than-19-injured-due-to-tractor-trolley-overturning-mla-reached-hospital

author-image
Bansal News
Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 4 लोगों की मौत, 19 से ज्यादा लोग घायल, अस्पताल पहुंचे विधायक

झाबुआ। प्रदेश के झाबुआ जिले में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं 19 से ज्यादा लोग हादसे में घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर करीब 23 लोग सवार थे। सभी घायलों को पेटलावद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर सभी लोग अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के पहिए का टायर फट गया। टायर फटते ही ट्रॉक्टर-ट्रॉली पलट गया। मामला झाबुआ के रायपुरिया थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। हाल ही में दरअसल पेटलावद के रहने वाले बुजुर्ग कालिया की मौत हो गई थी।

Advertisment

अस्थियां विसर्जन करने जा रहे थे...
जिसकी अस्थियां लेकर परिजन विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे धतूरिया गांव के पास ट्रैक्टर के अगले पहिए का टायर फट गया। इस कारण ट्रैक्टर ने संतुलन खो दिया और सड़क के पास निचले हिस्से में पलट गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करीब 19 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही विधायक वालसिंह मेडा अस्पताल पहुंच गए। यहां पहुंचकर मेडा ने घायलों का हाल जाना। मेडा ने शासन ने मृतकों को 10-10 लाख रुपए और घायलों को 2-2 लाख रुपए आर्थिक सहायता करने की मांग की है।

road accident MP Breaking News Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Today Hindi MP Hindi News Headlines mp latest news in hindi MP Live News Hindi mp news hindi MP News in Hindi today MP politics News in Hindi MP Samachar in Hindi Pradesh Breaking Hindi petrol diesel price cut petrol diesel price hike Petrol diesel price today jhabua hadsa jhabua me sadak hadsa jhabua me tractor palta road accident jhabua tractor flipped in jhabua
Advertisment
WhatsApp Icon चैनल से जुड़ें